वैशाली जिला के महनार में कम्युनिटी किचेन में हो रही गड़बड़ी की वीडियो रिपोर्ट मेरे द्वारा प्रसारित किये जाने के बाद महनार के प्रभारी अनुमण्डल पदाधिकारी राकेश रंजन ने कम्युनिटी किचेन का औचक निरीक्षण किया व भोजन कर रहे बच्चे एवं बुजुर्गों से खाना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की तथा स्वयं भी भोजन चख कर उस की गुणवत्ता जांच की।आज के भोजन में सलाद भी दी गयी गयी थी जिस की लोगों ने प्रशंसा की।इस के बाद राकेश रंजन ने भोजन में मिर्च कम डलवाने,चावल के साथ रोटी तथा पापड़ भी उपलब्ध करवाने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया।उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन पूड़ी सब्जी दी जाए।किचेन में खाना खाने के पूर्व लोगों को सेनेट्रराइजेशन किया जाता है तथा हैंड वाश कराया जाता है एवं बिना मास्क वालो को मास्क दिया जाता है।