बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से संवाददाता राज कुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिस प्रकार कोरोना वैश्विक महामारी से पुरे विश्व में कोहराम मचा हुआ है। जिस से हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है एवं जरुरत पड़ने पर ही घर से बाहर जाने और मास्क का नियमित प्रयोग करना चाहिए।इस वैश्विक महामारी में बिहार से लोग अपना जीवन यापन करने के लिए उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश राज्यों में जा कर किसी कंपनी में रह कर काम करते थे और अपने जीवन का निर्वाह किया करते थे परन्तु कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर के सभी कंपनी के मालिकों ने अपने स्टाफों को यह सुचना दी कि इस कोरोना वैश्विक महामारी में काम पूर्णरूप से स्थगित है जब ये स्थिति ठीक हो जायेगी तब आयेगा। इस स्थिति में सारे युवा बेरोजगार हो गए। पिछले दिनों उन बेरोजगार युवाओं की बातचीत राज कुमार ठाकुर से हुई।इसका असर ये हुआ कि उन्होंने मोबाइल वाणी के दिशानिर्देश के अनुसार मनरेगा में उन युवा बेरोजगारों को काम दिलाया।इसके लिए युवा बेरोजगारों ने राज कुमार ठाकुर और मोबाइल वाणी का धन्यवाद किया।
