मोहिउद्दीननगर का हिमांशु ने संगीत में लहराया परचम
सहायता राशि से वंचित प्रवासियों को राशि देने की प्रक्रिया शुरू
मनरेगा कार्य में अनियमितता का आरोप लगा कर डीएम को दिया आवेदन
जिले के पूसा स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी आगामी 14 जून तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 11 जुन तक मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है । हालाकि उसके बाद वर्षा की संभावना में बढ़ोतरी हो सकती है , जिसके चलते तराई तथा मैदानी भागों के जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है । मधुबनी , दरभंगा एवं सीतामढ़ी जिलों में कहीं - कहीं मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से एक दिन पछिया हवा तथा उसके बाद फिर से पूरवा हवा चलने का अनुमान है ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
मुख्यमंत्री नीतीष कुमार ने बुधवार को समस्तीपुर जिले के पार्टी के कार्यकत्र्ताओं को वर्चुअल सम्मेलन के माध्यम से संबोधित किया। जनता दल यू के राज्यसभा सांसद श्री रामनाथ ठाकुर सही कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने आवास पर विडियो मिटिंग में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के संवाद को गम्भीरता से सुना। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
जिम्मेदार पदों पर आसीन पदाधिकारियों को कोई बयान या आदेश निर्देश जारी करने के पहले संबंधित विषय में उपलब्ध प्रतिवेदन व अभिलेखों का अध्ययन कर लेना चाहिए। संगीत शिक्षको और उनके डिप्लोमा पर झारखंड शिक्षा निदेशालय का हालिया बयान निःसंदेह उनमें अध्ययनशीलता के अभाव का परिणाम है। जिले के हसनपुर स्थित बीकेपीजी संगीत सदन के संस्थापक सचिव सुविख्यात तबला मर्मज्ञ पंडित रामनरेश राय ने उक्त बातें मीडिया कर्मीयों से कहीं। मीडिया में आई इस तरह की खबरें भ्रामक है। कहा कि पदाधिकारियों ने यूजीसी की गाइड श्री राय ने केंद्र एवं झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि वे इस मामले में अविलंब संज्ञान लेकर और यथोचित निर्णय करें ताकि संगीत शिक्षकों की समक्ष उत्पन्न भ्रम की स्थिति का निवारण हो सके। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालु प्रसाद यादव की विचारधारा एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के युवा नेतृत्व में विश्वास जताते हुए बड़ी संख्या में बीजेपी और लोजपा के युवा नेताओं की राजद का दामन थाम लिया। इस कड़ी में विद्यार्थी परिषद के पुराने कार्यकर्ता पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अक्षय कुमार सिंह, विद्यार्थी परिषद समस्तीपुर कॉलेज के पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अमित कुमार पांडे, पूर्व लोजपा सदस्य हिमांशु पांडे (रेवाडी), आलोक रंजन (पूसा), प्रिंस प्रशांत (मुसापुर), सुधांशु शेखर (विभूतिपुर), भाजपा सदस्य अंकुर झा (खानपुर), अश्वनि झा, अमित झा, एवं अभिषेक यादव (कल्याणपुर), ललन कुमार ठाकुर (चकमेहसी) आदि ने जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी,, जिला मूख्य प्रवक्ता सौरभ चौधरी, की मौजूदगी मे राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता ग्रहण किया एवं युवा नेतृत्व को मजबूत करने के दिशा मे मजबूती से काम करने की इच्छा जाहिर की।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
लॉकडाउन की बंदिशें खत्म होने के बाद मुश्किलें बढ़ गई है। इस हालत में अपने एवं अपने परिजनों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। इन तथ्यों के मद्देनजर डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को एक चिठ्ठी के माध्यम से सलाह दी है कि 31 जूलाई तक अनावश्यक रूप से वे पूसा के बाहर न जायें। उन्होंने चिट्ठी में सभी लोगों को धन्यवाद भी दिया है और कहा है कि सब लोगों के प्रयास के कारण ही विश्वविद्यालय कैंपस में अभी तक कोरोना का कोई मामला नहीं आया है। उन्होंने लोगो से अब और सचेत रहने की अपील की है।
भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन समस्तीपुर शाखा के द्वारा जिला भाजपा कार्यालय पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने घेराव किया।भाजपा जिला अध्यक्ष के पूर्व सूचना देने के उपरांत भी भाजपा के सारे पदाधिकारी कार्यालय में ताला बंद कर फरार हो गए थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज समस्तीपुर में पांच और नए मरीज बढ़ गए हैं और बताते चले कि यह समस्तीपुर जिले के पुलिस लाइन के पांच पुलिसकर्मी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
