मोबाइल वाणी से जिला सहकारिता पदाधिकारी की सीधी बातचीत

जिला प्रशासन से आगजनी से प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभ देने की मांग जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

यशवंत कुमार कर्ण बने  वीआईपी  युवा जिला महासचिव                     एवं सहदेव साहब बने युवा बिथान प्रखंड अध्यक्ष   विकासशील इंसान पार्टी के क्रांतिकारी युवा जिलाध्यक्ष शिवानंद बम बम ने  यसवंत कुमार कर्ण को  वीआईपी  युवा जिला महासचिव   एवं सहदेव साह   को  युवा बिथान प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया है  । विकासशील इंसान पार्टी का बढ़ता आधार और होता हुआ विस्तार यह प्रदर्शित करता है कि जन जन के मन में विकासशील इंसान पार्टी एक जनमानस की पार्टी बनती जा रही है उम्मीद है और आशा भी है की आप  के जुड़ने से पार्टी अपने मुकाम तक जरूर पहुंचेगी जिससे लोकतांत्रिक विचारधारा को समाज के पिछड़े वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है   पार्टी में जुड़ने पर निम्न व्यक्ति ने शुभकामना दिए पार्टी मे जुङने पर जिलाध्यक्ष अभय सिंह, जिला प्रभारी मुकेश निषाद प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सिन्हा, सुमित चौधरी इत्यादि 

भाजपा युवा मोर्चा बिहार प्रदेश कमल क्लब के प्रदेश संयोजक समस्तीपुर के लाल नितीश कुमार सिंह  को समस्तीपुर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशांत अनिल के मोहनपुर रोड़ में अवस्थित आवास पर नितीश कुमार सिंह का पाग, अंग-वस्त्र व माला से भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशांत अनिल, जिला कमल क्लब संयोजक मनीष पाठक, सह-संयोजक मुकेश राय, मोर्चा जिला महामंत्री रौशन यादव , अमित रजक, सुशील पासवान,मो   जावेद सहित सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया।इस मौके पर उपस्थित भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राम सुमिरन सिंह जी ने कहा कि जिला के लिए गौरव की बात है कि जिला के युवा नितीश कुमार सिंह जी को अहम दायित्व सौंपा है। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व की कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त किए। जिला भाजपा समस्तीपुर के महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, कौशल पांडे आदि ने अपने आषिरवचन में कहा कि जिस तरह से समस्तीपुर के भाजपा पर विश्वास प्रदेश ने जताया है नितीश कुमार सिंह जिला का गौरव बढ़ाने के साथ प्रदेश के युवाओं को संगठित कर राष्ट्रवाद के लिए प्रेरित कर ऐतिहासिक कार्य करेंगे। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता गौरव सिंह, लोजपा के ऋषि सिंह, मनोज कुमार  साह ,मुकेश कुमार संतोष कुमार अमित रजक मनीष पाठक रौनक कुमार अभिषेक बजरंगी आदि युवा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता नीतीश कुमार सिंह को माला पहनाकर अभिनंदन किया।

अपेक्षित मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित जमीन मालिकों ने किया प्रदर्शन एवं हंगामा ! जिला प्रशासन द्वारा अपेक्षित मुआवजा नहीं देने का लगा रहे थे आरोप ! विधायक ने पहुंचकर ग्रामीणों को दिया समस्या समाधान का आश्वासन ! मोरवा प्रखंड के अमृतपुर एवं चंदौली ग्राम के आक्रोशित जमीन मालिकों के द्वारा फोरलेन में अधिग्रहित जमीन का अपेक्षित मुआवजा नहीं देने से आक्रोशित होकर मंगलवार को प्रदर्शन एवं हंगामा किया। आक्रोशित जमीन मालिकों के अनुसार निर्माणाधीन फोरलेन के निकट चंदौली हाट, तथा प्रधानमंत्री सड़क होने , इस हाथ और चंदौली गांव के जमीन मालिकों का घर है। यही नहीं, घर से सटे आम का बगीचा होने के बावजूद जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा व्यावसायिक स्तर का मुआवजा देने की बजाय , मात्र विकासशील स्तर का मुआवजा कायम करते हुए न्याय से वंचित कर दिया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों के अनुसार सरकारी नियमों के अनुसार चंदौली के जमीन मालिकों को व्यावसायिक स्तर का मुआवजा प्राप्त होना चाहिए। जबकि व्यावसायिक स्तर का कौन कहे आवासीय स्तर का मुआवजा भी नहीं देकर केवल विकासशील स्तर का मुआवजा तय किए जाने से संपूर्ण गांव के जमीन मालिकों में भीषण रूप से आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लोग जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन कर रहे थे। अति शीघ्र व्यावसायिक स्तर का अपेक्षित मुआवजा नहीं मिलने पर फोरलेन सड़क पर अपनी जान कुर्बान करने की चेतावनी दे रहे थे। जिला भू अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार झा के अनुसार जमीन मालिकों के द्वारा आपत्ति दर्ज किए जाने के बाद जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा छःसदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। छःसदस्यीय कमेटी के द्वारा जो निर्णय लिया गया, उससे अधिक अब किसी भी प्रकार की गुंजाइश नहीं है। किसानों द्वारा भू अर्जन प्राधिकार या उच्च न्यायालय में मामला दर्ज किए जाने के बाद यदि प्राधिकार द्वारा अधिक मुआवजा तय किया जाएगा तो सड़क निर्माण विभाग की ओर से सारे किसानों को और भी अधिक मुआवजा दिया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा छह सदस्य कमेटी के विकासशील स्तर के मुआवजा के खिलाफ अमृतपुर एवं चंदौली के किसानों द्वारा जमकर हंगामा एवं प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित ग्रामीणों के अनुसार जिला प्रशासन के निर्णय के खिलाफ मुख्यमंत्री, प्रदेश गृह सचिव ,आयुक्त, उपायुक्त, जिलाधिकारी , जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सीओ एवं वीडिओ को फिर से आवेदन देकर अति शीघ्र अपेक्षित मुआवजा नहीं मिलने पर चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।इसकी सूचना मिलते है।आक्रोशित किसानों द्वारा हंगामा प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं मोरवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित किसानों को जिला प्रशासन से मोबाइल से बात करने के बाद, मुख्यमंत्री से मिलकर अति शीघ्र समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया। विधायक के आश्वासन के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए।

कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में मुखिया ने किया नल जल योजना की शुरुआत

मोहिउद्दीननगर की बेटी ने पिता को मुखाग्नि देकर तोड़ी रुढ़िवादी परंपरा

18 माह के डीएलएड हुआ टीईटी और सीटीईटी उन अभ्यार्थियों को नया शेडूल में आवेदन करने का अधिकार मिल गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

देशराज और जिले के पेज पर क्या कुछ खास है सुने मोबाइल बानी पर अमृता के साथ।

रामगामा में अष्टयाम को ले निकली कलशयात्रा