बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालु प्रसाद यादव की विचारधारा एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के युवा नेतृत्व में विश्वास जताते हुए बड़ी संख्या में बीजेपी और लोजपा के युवा नेताओं की राजद का दामन थाम लिया। इस कड़ी में विद्यार्थी परिषद के पुराने कार्यकर्ता पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अक्षय कुमार सिंह, विद्यार्थी परिषद समस्तीपुर कॉलेज के पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अमित कुमार पांडे, पूर्व लोजपा सदस्य हिमांशु पांडे (रेवाडी), आलोक रंजन (पूसा), प्रिंस प्रशांत (मुसापुर), सुधांशु शेखर (विभूतिपुर), भाजपा सदस्य अंकुर झा (खानपुर), अश्वनि झा, अमित झा, एवं अभिषेक यादव (कल्याणपुर), ललन कुमार ठाकुर (चकमेहसी) आदि ने जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी,, जिला मूख्य प्रवक्ता सौरभ चौधरी, की मौजूदगी मे राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता ग्रहण किया एवं युवा नेतृत्व को मजबूत करने के दिशा मे मजबूती से काम करने की इच्छा जाहिर की।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।