मुकेश कुमार

भाजपा प्रतिनिधि ने की बैठक। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के उतरी मंडल भारतीय जनता पार्टी का एक बैठक सिंघिया घाट के दुर्गा स्थान में आयोजित की गई, जिसमें मंडल के सभी सक्तिकेन्द्र के प्रमुख , सभी मोर्चा के अध्यक्ष , मंडल प्रभारी एव मंडल के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्तिथ थे । बैठक में मंडल के सभी सक्तिकेन्द्र मे अवस्थित बूथों के सभी घर पर प्रधानमंत्री जी के पत्र को सभी घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया । वहीं मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री मंडल प्रभारी एवं सक्तिकेन्द्र के प्रमुख प्रमोद के साथ बूथ संख्या 18 के सभी घर तक पत्र पहुचाया ।

वार्ड सदस्य ने किया मास्क, साबुन और बिस्कीट वितरण। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया पंचायत वार्ड 3 में वार्ड सदस्य दिलीप कुमार ने पंचम वित्त आयोग की राशि से पंचायत के मुखिया राधेश्याम पासवान के द्वारा दिए गए चार मास्क एक साबुन और अपने निजी कोष से एक बिस्कुट के पैकेट का वितरण वार्ड 3 में ग्रामीणों के बीच किया। जिससे लोगों में खुशी का माहौल दिखा।

जिलाभर में भाजपा नेताओं ने घर घर जाकर बांट रहे जनता के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र समस्तीपुर भाजपा द्वारा पूरे जिले में हर घर भाजपा अभियान की शुरुआत की गयी। जिला के सभी मंडलों के 2873 बूथों पर इस कार्यक्रम को किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 11 व 12 जून को 1000 बूथों पर यह अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने विभूतिपुर विधानसभा के बूथ संख्या 74,75 व 76 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री जी का पत्र तथा बीते एक साल में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों से संबंधित पुस्तिका का वितरण किया ‌। इस अभियान को मिल रहा अभूतपूर्व जनसमर्थन वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व और केन्द्र सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों का परिणाम है।इस आशय की जानकारी जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने दी।

आज शुक्रवार को शहर के जयप्रकाश नगर स्थित राजद नेता रमेश सिंह के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष मो0 जाबिर हुसैन ने दर्जनों जीविका दीदियों एवं भाजपा के कई महिला कार्यकर्ताओं को राजद की सदस्यता दिलवाई।

राजाजान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, नंदनी विजयी

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से नन्द कुमार चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि दिनांक 11-06-20 को एक ख़बर मोबाइल वाणी पर प्रसारित की गई थी,जिसका शीर्षक था 'नरहन स्टेट बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां'।उनका कहना है कि भारतीय स्टेट बैंक के विभूतिपुर शाखा में ग्राहक के साथ कोरोना के इस महामारी काल में बीते दिन सभी नियमों को ताक पर रखने की खबर मोबाइल वाणी पर चली और उसके पश्चात् बैंककर्मी और पदाधिकारी में हड़कंप मच गई।उसके बाद बैंककर्मी और पदाधिकारी द्वारा सारे नियमों का अनुपालन किया जाने लगा और बैंक कैंपस के अंदर बैंक गार्ड ग्राहकों को सोशल डिस्टेंस, थर्मल स्क्रीनिंग और सेनीटाइज करना भी शुरू कर दिया।वही उनका कहना है कि बाहर से आ रहे ग्राहकों को खुद सोशल डिस्टेंस का पालन करना चाहिए ताकि कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचा जा सके।

लालू प्रसाद का जन्मदिन 'गरीब सम्मान दिवस' के रूप में मना, प्रखंड में 151 गरीबों को कराया गया भोजन राजद सुप्रीमो सह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के 73वें जन्म दिवस पर गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष मो जाबिर हुसैन की अध्यक्षता में दलसिंहसराय प्रखण्ड राजद ने 151 गरीबो को भोजन कराकर गरीब सम्मान दिवस मनाया । उजियारपुर के विधायक सह राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव आलोक ने इसको लेकर निर्देश जारी किया कि लालू यादव का जन्मदिन गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस बार जन्मदिन पर मोमबत्ती और जलसा भी नहीं होगा और प्रखंड मुख्यालय पर राजद कार्यकर्ता 151 गरीबों को भोजन कराएंगे। मीडिया प्रभारी राज दीपक ने बताया कि शहर के नगर पंचायत स्थित जेपी नगर में सैकड़ो गरीबों के बीच खाना खिलाया गया। दीपक ने कहा कि लालू जी , यानी गरीब - गुरबों , पिछड़े , दलित , शोषित , वंचित और जरूरतमंदों के हक़ की लड़ाई लड़ने वाले एक ऐसे राजनेता जिनका जीवन मानवीयता को समर्पित रहा है । ग़रीबों के लिए संवेदना से पूर्ण और तानाशाहों के विरुद्ध मुखर संघर्ष , ये लालू जी की पहचान है । आज जब पूरे देश और ग़रीबों पर कोरोना नामक विपदा है और सरकारी तंत्र एक साल के जश्न और चुनावों की तैयारी में डूबा है , तो परिस्थितिवश असहाय लालू जी का रोम - रोम व्यथित है। जब वो सुनते है भूख से माँ की मौत को , श्रमिकों के संघर्ष को , रेल से कटने पर उनकी मृत्यु के समाचार को , लाखों - करोड़ों लोगों पर मंडरा रहे आजीविका के संकट को , तो उनका मन बहुत व्यथित होता है , और वो गरीब की सेवा की हर सम्भव कोशिश करने का निर्देश हमें देते हैं।गरीबो की सेवा के उनके इसी जीवन दर्शन को देखते हुए राजद ने लालू जी के जन्मदिन , यानी 11 जून को " गरीब सम्मान दिवस " के रूप में मनाने का निर्णय लिया है । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार, प्रदेश सचिव चंदन प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष मो० जाबिर हुसैन, रमेश सिंह, पेक्स अध्यक्ष अशोक सिंह, महेंद्र राय, सुरेन्द्र राय, देवेन्द्र प्रसाद सिंह, राम उदय राय, जिला प्रधान महासचिव युवा राजद संजीव कुशवाहा, छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष शशि रंजन, सोनू कक्कर, सन्नी सम्राट, हेमलता कुमारी, अनिता देवी, सुलेखा देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी आदि शामिल थे।

गरीबों को सम्मान और स्वाभिमान दिया राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने। ये सब बातें कहीं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 73 में जन्म दिवस समारोह के अवसर पर चकसिकंदर में आयोजित दरिद्र नारायण भोज को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह निषाद ने। राजद सुप्रीमो के द्वारा देशव्यापी कोरोना महामारी के कारण शोकग्रस्त बिहार की जनता की दयनीय हालत देखते हुए अपने जन्म दिवस को समारोह पूर्वक नहीं मनाते हुए, गरीबों के हितैषी के रूप में मनाए जाने के निर्देशानुसार राजद सुप्रीमो के जन्मदिवस पर पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह निषाद द्वारा दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया।

प्रखंड के हलई ओपी एवं सरायरंजन थाना क्षेत्र की सीमा पर अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर खालिसपुर चौर के एक धेचा के खेत में लाश को फेंक दिया। मृत युवक के सिर के पिछले भाग से निकल रहे खून को देखकर प्रतीत होता है कि पिछले भाग में अपराधियों ने गहरा प्रहार देकर युवक की कहीं अलग हत्या कर दी।