मुकेश कुमार

मंडल के प्रत्येक घर तक प्रधानमंत्री का पहुचायेंगे पत्र:-महामंत्री। विभूतिपुर(समस्तीपुर)।उत्तरी मंडल भारतीय जनता पार्टी का एक बैठक दुर्गा निवास पर आयोजित की गई।जिसमें मंडल के सभी शक्ति केंद्र के प्रमुख मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवजीत कुमार पिंटू ने किया। संचालन मंडल महामंत्री अभिजीत कुमार ने किया।मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी सुनील झा थे,बैठक में मंडल के सभी शक्ति केंद्र में अवस्थित बूथ की सभी घर पर प्रधानमंत्री की पत्र को सभी घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया । वही मंडल अध्यक्ष अगुवाई करते हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया सिंघिया बुजुर्ग उत्तर शक्ति केंद्र बूथ संख्या 18 शक्ति केंद्र प्रमुख प्रमोद कुमार के नेतृत्व में 40 घरों में पत्र का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सुनिल, मंडल महामंत्री पीयूष कुमार चौधरी ,राकेश कुमार, लक्ष्मी , प्रमोद कुमार, जनार्दन कुमार, आजाद सिंह आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित रिसर्च कॉउन्सिल की बैठक में कुलपति डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव के द्वारा धान की नई किस्म सुधा का समारोह पूर्वक लोकार्पण किया गया। डेल्टा एग्री जेनेटिक्स के एरिया सेल्स मैनेजर मंगेश कुमार एवं नेशनल सेल्स मैनेजर धनंजय कुमार, ने कहा कि डेल्टा एग्रिजेनेटिक्स हैदराबाद की यह नई पेशकश धान सुधा लंबी अवधि वाला प्रभेद है। इसकी फसल को पक कर तैयार होने में 130-135 दिन का समय लग जाता है। सुधा बीज की उपज क्षमता 36-38 क्विंटल प्रति हेक्टेयर अनुमानित है, लंबे दने खाने में स्वादिस्ट भी होते हैं।

अगले 5 दिनो में हवा के साथ बारिश की संभावना डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी आगामी 17 जून तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसारः पूर्वानुमानित अवधि में मानसून के आगमन की सम्भावना के कारण वर्षा की सम्भावना में वृद्धि होगी और इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है । पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।

रामचंद्रपुर  अंधैल, वार्ड 5 के निवासी अपने वार्ड में सड़क पर जलजमाव से परेशान लोग किया सड़क जाम

किसान है परेसान नीलगाय के आतंक से ! मोरवा प्रखंड क्षेत्र के चौर में नीलगाय व जंगली सूअर आतंक मचा रखा है।किसानों के सब्जी का फसल ओल, बैगन समेत अन्य फसलों को नष्ट कर दिया जाता है।प्रखंड के मोरवा, अमृतपुर, सोंगर,गोढियारी, रतनाहा,लसकारा, सारंगपुर, बनबीरा, हरपुर भिण्डी चौर के सैकड़ो एकड़ खेतों में किसान विभिन्न प्रकार के फसलों की खेती करते हैं।नीलगाय व जंगली सूअर उन फसलों को रौंदकर व खा कर बर्बाद कर रहे हैं।इससे किसानों को लाखों रुपए की क्षति पहुंच रही है।किसान को फसल को उक्त जानवरों से बचाने के लिए रतजगा करके खेत में पटाखा छोड़ना, मशाल जलाकर रखना पड़ रहा है। कभी-कभी तो खेत में अकेले पाए जाने पर नीलगाय व जंगली सूअर किसान पर भी हमला कर उन्हें जख्मी कर डालते हैं।आक्रोशित किसान उक्त जानवरों पर कभी-कभी शस्त्र व हथियारों से हमला कर उन्हें मार भी डालते हैं।प्रशासन व सरकार द्वारा उक्त जानवरों से किसान के फसल को बचाने के लिए कोई सकारात्मक पहल नहीं किए जाने से किसानों में रोष व्याप्त है। किसान सुधीर कुमार राय, संजीव कुमार ठाकुर, शिवशंकर राय, जयकृष्ण राय, दिलीप चौधरी निषाद,लखिन्द्र राय ने  प्रशासन व सरकार से नीलगाय व जंगली सूअर के आतंक से किसानों को छुटकारा दिलाने की मांग की है।

पुलिसकर्मी वास्तविक कोरोना योद्धा हैं घटहो थानाध्यक्ष हुए कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित !

भाजपा ने चलाया पत्रक वितरण का अभियान !

क्रिकेट खेल में हमेशा संघर्ष करने की सीख मिलती है, अभय कुमार सिंह!

Transcript Unavailable.