मंडल के प्रत्येक घर तक प्रधानमंत्री का पहुचायेंगे पत्र:-महामंत्री। विभूतिपुर(समस्तीपुर)।उत्तरी मंडल भारतीय जनता पार्टी का एक बैठक दुर्गा निवास पर आयोजित की गई।जिसमें मंडल के सभी शक्ति केंद्र के प्रमुख मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवजीत कुमार पिंटू ने किया। संचालन मंडल महामंत्री अभिजीत कुमार ने किया।मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी सुनील झा थे,बैठक में मंडल के सभी शक्ति केंद्र में अवस्थित बूथ की सभी घर पर प्रधानमंत्री की पत्र को सभी घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया । वही मंडल अध्यक्ष अगुवाई करते हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया सिंघिया बुजुर्ग उत्तर शक्ति केंद्र बूथ संख्या 18 शक्ति केंद्र प्रमुख प्रमोद कुमार के नेतृत्व में 40 घरों में पत्र का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सुनिल, मंडल महामंत्री पीयूष कुमार चौधरी ,राकेश कुमार, लक्ष्मी , प्रमोद कुमार, जनार्दन कुमार, आजाद सिंह आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।
