दूध समिति पर प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक संपन्न। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के बिशनपुर दूध समिति पर प्रबंध कार्यकारिणी की एक बैठक सचिव शैलेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में हुई ।जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष और निदेशक मंडल सदस्य एमएमयू समस्तीपुर राजीव कुमार मिश्र ने किया। सभी सदस्यों ने संघ के पूर्व पदाधिकारी बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया। मौके पर राजीव कुमार मिश्र, नवीन कुमार सिंह, गिरीशचंद्र झा विरेंद्र पासवान, नंद कुमारी देवी, द्रोपदी देवी आदि लोग मौजूद थे।
राहुल यादव बने असली देशी पार्टी का युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष
विभूतिपुर।प्रखंड में जीविका दीदी के द्वारा निर्माण किए गए मास्क मुखिया के द्वारा खरीदारी नही करने के कारण 20 हजार मास्क जीविका के गोदाम में बेकार पर हुआ है जबकी सरकार के आदेश के अनुसार प्रत्येक पंचायत में जीविका परियोजना से मुखिया को 1हजार मास्क की खरीदारी करना था लेकिन सरकारी आदेश का उल्लंघन करते हुए पंचायत के मुखिया के द्वारा बाहर से मास्क खरीद कर वितरण किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए प्रखंड जीविका परियोजना पदाधिकारी धन्नजय कुमार ने बताया किप्रखंड के जीविका समुह के तीन क्लस्टर विभूतिपुर, गंगौली, कल्याणपुर है। तीनों क्लस्टर से जीविका दीदी के द्वारा 30732 मस्त का निर्माण कराया गया। प्रखंड के 29 पंचायत में मात्र 10668 मास्क का खरीद किया गया। जीवका कार्यालय के स्टॉक में शेष 20064 मास्क पड़ा हुआ है। जिसके कारण जीविका दीदी का पारिश्रमिक भी नहीं मिल पाया है। बीडीओ के द्वारा सभी पंचायत के मुखिया को निर्देश दिया गया था कि प्रत्येक पंचायत में 1000 मास्क जीविका से खरीद किया जाएगा। जिसके आधार पर मास्क का निर्माण कराया गया है। पंचायत पंचायत में 500 मास्क लेकर कॉलम पूरा के शेष बाहर से खरीद कर वितरित किया। बीडीओ धीरज कुमार ने बताया कि सभी मुखिया को सभी मुखिया को 1हजार मास्क जीविका से खरीदने का निर्देश दिए गए था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रोसड़ा अनुमंडल।अनुमंडल के विभूतिपुर प्रखंड के केराय पंचायत एवं मुस्तफापुर पंचायत में अल्पसंख्यक संघ के पंचायती स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विधायक रामबालक सिंह एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त किया।वही आगामी विधानसभा चुनाव में अपने जनता दल यूनाइटेड के विधायक रामबालक सिंह को फिर से उम्मीदवार बना कर विजय बनाने का संकल्प लिया।बैठक में प्रखंड अध्यक्ष युनिश खान एवं प्रखंड सचिव मौलाना नबाब आलम के साथ कमिटी के सदस्य मो रिजवान सहित दर्जनों जदयू अल्पसंख्यक कार्यकर्ता मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विभूतिपुर(समस्तीपुर)। प्रखंड के बिशनपुर में मिथिला दुग्ध उत्पादन समिति लिमिटेड के प्रबंध कार्यसमिति की बैठक स्वर्गीय बालेश्वर राय के दरवाजे पर अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बुलाई गयी।वही बैठक में सचिव द्वारा गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाया गया,तत्पश्चात सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पूर्व पदाधिकारी श्री बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह के अकसमयिक निधन पर आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण रखा गया।वही बैठक में मौजूद सदस्यों के द्वारा उनके द्वारा दिया गया संघ के प्रति योगदान एवं विशनपुर दुग्ध उत्पादन समिति की स्थापना से लेकर समिति विकास में किए गए योगदान को याद किया गया।बैठक में अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने उपस्थित सदस्यों के बीच बिंदेश्वरी बाबू से जुड़ी तमाम खूबियों को उपस्थित लोगों के बीच विस्तार से रखा।बैठक में मनीष कुमार सिंह, सहदेव राय, वीरेंद्र पासवान ,द्रोपदी देवी, गीता देवी ,पार्वती देवी ,शिव शंकर राय, नवीन कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
विभूतिपुर(समस्तीपुर)।थाना क्षेत्र के कोरबदधा टभका निवासी स्वर्गीय राजू दास का पुत्र 18 वर्षीय अमरजीत कुमार की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है,अमरजीत का शव आते ही गाँव में कोहराम मच गया।बताया जाता हैं कि अमरजीत बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर में ट्रक पर उप चालक के रूप में बालू खाली करने गया था,जहाँ बालू अनलोड करने के क्रम में ट्रक के पिछले दरवाजे पर लगे पट्टा खोलने के क्रम में पट्टा अचानक अमरजीत के सर पर गिर गया वही अमरजीत का सर बुरी तरह फट गया लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।वही पटना में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।वहीं शनिवार को अमरजीत कि शव गांव आते हैं ही चीख पुकार मच गया हैं,पूरा गाँव मे मातमी सन्नटा छाया हुआ है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विभूतिपुर(समस्तीपुर)।प्रखंड के ग्राम पंचायत राज पतैलिया के मुखिया राम बालक सहनी के नेतृत्व में पंचायत के सभी वार्डों के लोगों के बीच सरकारी खजाने से मास्क और साबुन वितरण किया जा रहा।वही मुखिया रामबालक सहनी घर-घर जाकर लोगों के बीच कोरोना के इस महामारी के दौर में कोरोना से बचने के उपाय सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क का प्रयोग,साबुन से बार-बार हाथ धोने,सिनेटाईजर का प्रयोग करने आदि का अपील कर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों में इस पंचायत में कई कोरोना से संक्रमित मरीज सहित करोना के संदिग्ध मरीज पाए गए हैं। मास्क और साबुन वितरण में छात्रनेता वीरेन्द्र कुमार,वार्ड सदस्य लक्ष्मी चौरसिया,प्रेमा देवी,अहिल्या देवी,मोहम्मद रूस्तम,वार्ड सचिव कुन्दन कुमार,निराज कुमार सहित सभी वार्ड सदस्य एवं पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विभूतिपुर(समस्तीपुर) प्रखंड के भारतीय स्टेट बैंक शाखा विभूतिपुर में केसीसी अकाउंट से 2 लाख की अवैध निकासी करने को लेकर विभूतिपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मंदा निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा विभूतिपुर में केसीसी अकाउंट पर विगत 17 मार्च से 20 मार्च तक के बीच में 2लाख भेजा गया था।जिसकी निकासी 21 मार्च को विभिन्न तरीके से कर लिया गया है। लोकडॉन होने की वजह से जांच नहीं कर पाया। अनलॉक होने पर बैंक गया तो पता चला कि 2लाख की निकासी की गई हैं।स्टेटमेंट निकाल कर प्राथमिकी के साथ दिया गया है। उन्होंने बताया कि नवगछिया की जमीन को बेचकर पैसा अपने केसीसी अकाउंट पर मंगवाया था। जिसे अवैध तरीके से 21 मार्च को भारतीय स्टेट बैंक विभूतिपुर शाखा से निकासी कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है समुचित कार्रवाई की जाएगी।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
डॉ नम्रता आनंद समाज सेविका एवं राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका ने दीदी जी फाउंडेशन और आगा खान फाउंडेशन के साथ मिलकर आज महुआबाग फुलवारी शरीफ के पूर्वी महुआबाग, पश्चिमी महुआ बाग एवं बड़ी मुशहरी में स्लम बस्ती के 400 लोगों के बीच उनके हाथ को सैनिटाइज करा कर मास्क डिटॉल साबुन का वितरण किया। शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद ने मुसहरी के लोगों को कोरोनावायरस कोविड-19 के बारे में जागरूक किया और उन्हें होममेड नीम सैनिटाइजर बनाने की विधि सिखाई।
प्रवासी मजदूरों के आजीविका के साधन व स्वरोजगार के सरोकार के लिये एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम में भाग लेते ज़िला स्वयंसेवी संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजीव गौतम, जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के सचिव श्री सुरेन्द्र कुमार,देश की चर्चित कम्पनी नेटसर्फ के कृषि व पशुपालन विशेषज्ञ और दलित संघ, समस्तीपुर के अध्यक्ष श्री आदित्य आनन्द एवं चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार।
