विभूतिपुर(समस्तीपुर)। प्रखंड के बिशनपुर में मिथिला दुग्ध उत्पादन समिति लिमिटेड के प्रबंध कार्यसमिति की बैठक स्वर्गीय बालेश्वर राय के दरवाजे पर अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बुलाई गयी।वही बैठक में सचिव द्वारा गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाया गया,तत्पश्चात सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पूर्व पदाधिकारी श्री बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह के अकसमयिक निधन पर आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण रखा गया।वही बैठक में मौजूद सदस्यों के द्वारा उनके द्वारा दिया गया संघ के प्रति योगदान एवं विशनपुर दुग्ध उत्पादन समिति की स्थापना से लेकर समिति विकास में किए गए योगदान को याद किया गया।बैठक में अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने उपस्थित सदस्यों के बीच बिंदेश्वरी बाबू से जुड़ी तमाम खूबियों को उपस्थित लोगों के बीच विस्तार से रखा।बैठक में मनीष कुमार सिंह, सहदेव राय, वीरेंद्र पासवान ,द्रोपदी देवी, गीता देवी ,पार्वती देवी ,शिव शंकर राय, नवीन कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।