अगले 5 दिनो में हवा के साथ बारिश की संभावना डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी आगामी 17 जून तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसारः पूर्वानुमानित अवधि में मानसून के आगमन की सम्भावना के कारण वर्षा की सम्भावना में वृद्धि होगी और इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है । पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।
