डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित रिसर्च कॉउन्सिल की बैठक में कुलपति डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव के द्वारा धान की नई किस्म सुधा का समारोह पूर्वक लोकार्पण किया गया। डेल्टा एग्री जेनेटिक्स के एरिया सेल्स मैनेजर मंगेश कुमार एवं नेशनल सेल्स मैनेजर धनंजय कुमार, ने कहा कि डेल्टा एग्रिजेनेटिक्स हैदराबाद की यह नई पेशकश धान सुधा लंबी अवधि वाला प्रभेद है। इसकी फसल को पक कर तैयार होने में 130-135 दिन का समय लग जाता है। सुधा बीज की उपज क्षमता 36-38 क्विंटल प्रति हेक्टेयर अनुमानित है, लंबे दने खाने में स्वादिस्ट भी होते हैं।