बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से नन्द कुमार चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि दिनांक 11-06-20 को एक ख़बर मोबाइल वाणी पर प्रसारित की गई थी,जिसका शीर्षक था 'नरहन स्टेट बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां'।उनका कहना है कि भारतीय स्टेट बैंक के विभूतिपुर शाखा में ग्राहक के साथ कोरोना के इस महामारी काल में बीते दिन सभी नियमों को ताक पर रखने की खबर मोबाइल वाणी पर चली और उसके पश्चात् बैंककर्मी और पदाधिकारी में हड़कंप मच गई।उसके बाद बैंककर्मी और पदाधिकारी द्वारा सारे नियमों का अनुपालन किया जाने लगा और बैंक कैंपस के अंदर बैंक गार्ड ग्राहकों को सोशल डिस्टेंस, थर्मल स्क्रीनिंग और सेनीटाइज करना भी शुरू कर दिया।वही उनका कहना है कि बाहर से आ रहे ग्राहकों को खुद सोशल डिस्टेंस का पालन करना चाहिए ताकि कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचा जा सके।
