लालू प्रसाद का जन्मदिन 'गरीब सम्मान दिवस' के रूप में मना, प्रखंड में 151 गरीबों को कराया गया भोजन राजद सुप्रीमो सह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के 73वें जन्म दिवस पर गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष मो जाबिर हुसैन की अध्यक्षता में दलसिंहसराय प्रखण्ड राजद ने 151 गरीबो को भोजन कराकर गरीब सम्मान दिवस मनाया । उजियारपुर के विधायक सह राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव आलोक ने इसको लेकर निर्देश जारी किया कि लालू यादव का जन्मदिन गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस बार जन्मदिन पर मोमबत्ती और जलसा भी नहीं होगा और प्रखंड मुख्यालय पर राजद कार्यकर्ता 151 गरीबों को भोजन कराएंगे। मीडिया प्रभारी राज दीपक ने बताया कि शहर के नगर पंचायत स्थित जेपी नगर में सैकड़ो गरीबों के बीच खाना खिलाया गया। दीपक ने कहा कि लालू जी , यानी गरीब - गुरबों , पिछड़े , दलित , शोषित , वंचित और जरूरतमंदों के हक़ की लड़ाई लड़ने वाले एक ऐसे राजनेता जिनका जीवन मानवीयता को समर्पित रहा है । ग़रीबों के लिए संवेदना से पूर्ण और तानाशाहों के विरुद्ध मुखर संघर्ष , ये लालू जी की पहचान है । आज जब पूरे देश और ग़रीबों पर कोरोना नामक विपदा है और सरकारी तंत्र एक साल के जश्न और चुनावों की तैयारी में डूबा है , तो परिस्थितिवश असहाय लालू जी का रोम - रोम व्यथित है। जब वो सुनते है भूख से माँ की मौत को , श्रमिकों के संघर्ष को , रेल से कटने पर उनकी मृत्यु के समाचार को , लाखों - करोड़ों लोगों पर मंडरा रहे आजीविका के संकट को , तो उनका मन बहुत व्यथित होता है , और वो गरीब की सेवा की हर सम्भव कोशिश करने का निर्देश हमें देते हैं।गरीबो की सेवा के उनके इसी जीवन दर्शन को देखते हुए राजद ने लालू जी के जन्मदिन , यानी 11 जून को " गरीब सम्मान दिवस " के रूप में मनाने का निर्णय लिया है । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार, प्रदेश सचिव चंदन प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष मो० जाबिर हुसैन, रमेश सिंह, पेक्स अध्यक्ष अशोक सिंह, महेंद्र राय, सुरेन्द्र राय, देवेन्द्र प्रसाद सिंह, राम उदय राय, जिला प्रधान महासचिव युवा राजद संजीव कुशवाहा, छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष शशि रंजन, सोनू कक्कर, सन्नी सम्राट, हेमलता कुमारी, अनिता देवी, सुलेखा देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी आदि शामिल थे।