जिलाभर में भाजपा नेताओं ने घर घर जाकर बांट रहे जनता के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र समस्तीपुर भाजपा द्वारा पूरे जिले में हर घर भाजपा अभियान की शुरुआत की गयी। जिला के सभी मंडलों के 2873 बूथों पर इस कार्यक्रम को किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 11 व 12 जून को 1000 बूथों पर यह अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने विभूतिपुर विधानसभा के बूथ संख्या 74,75 व 76 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री जी का पत्र तथा बीते एक साल में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों से संबंधित पुस्तिका का वितरण किया । इस अभियान को मिल रहा अभूतपूर्व जनसमर्थन वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व और केन्द्र सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों का परिणाम है।इस आशय की जानकारी जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने दी।
