* जलमीनार एवं नलजल की गड़बड़ी दूर नहीं तो 25 अगस्त से आमरण अनशन ताजपुर 11 अगस्त '20 प्रखण्ड के शाहपुर बधौनी पंचायत में जलमिनार का जर्जर मोटर बदलकर हाई पावर का सबमरसिबल लगाने, बचे पुराने पाईन को बदलने, जलमिनार से नलजल योजना को अलग रखने आदि की मांग विभाग यथाशीघ्र पूरा करे अन्यथा आमजनों के साथ इनौस 25 अगस्त से जलमिनार के पास आमरण अनशन आंदोलन शुरू करेगी. इस आशय का निर्णय मंगलवार को मदरसा पर आहूत बधौनीवासी एवं इनौस की संयुक्त बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य नौशाद तौहीदी एवं संचालन उपमुखिया मो० शहजादे ने की. ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया मो० अशफाक, राजन कुमार, मो० साबीर, मो० नुरूद्दीन उर्फ गोरे, मो० नुरूज्जोहा आफो, मो० फैयाज, संजय कुमार, मो० मुर्तजा, मो० अशकार, मो० गजनफर शकील समेत दर्जनों गणमान्य लोगों ने बैठक में उपस्थित होकर अपने-अपने विचार व्यक्त किये. बतौर अतिथि बैठक को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शाहपुर बधौनी में पुराने जलमिनार का कई जगह पाईन लाईन टेढ़ा-मेढ़ा है. मिनार का मोटर जर्जर है. लगातार खराब रहता है. लोग सामाजिक सहयोग से इसे रिपेयर कराकर कुछ जगहों पर जलापूर्ति करते हैं जबकी जलमिनार ठेकेदार के मेंटेनेंस के अधीन है. कुछ पंचायतों में नलजल का काम शुरू हुआ है. पैसा बचाने के उद्देश्य से पीएचडी नलजल में नये मुख्य पाईप देने के बजाये जलमिनार के पाईप में जोड़ा जा रहा है. विभाग के ठेकेदार के इस गड़बड़ी को इनौस बर्दाश्त नहीं करेगी. विभाग यदि ठोस कारबाई कर समस्या का समाधान नहीं कराती है तो शाहपुर बधौनी जलमिनार के पास पंचायत समिति सदस्य नौशाद तौहीदी एवं इनौस जिला सचिव आशिफ होदा के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आंदोलन शुरू किया जाएगा.

अन्नदाता किसान बंधुओं के फसलों को हुए नुकसान का जल्द आकलन कर उन्हें मुआवजा दिया जायेगा। बाढ़ से पशुओं की मृत्यु पर प्रति पशु 30,000 रूपए भुगतान किया जा रहा है। मत्स्यपालकों को नाव, जाल, तालाब, हैचरी व मछली को हुए नुकसान की भरपाई जल्द कर दी जाएगी.

* 11वीं के नामांकन में छात्रा-एससी-एसटी से नामांकन शुल्क लिए जाने के खिलाफ आइसा ने कालेज का किया घेराव * मांग नहीं मानी गई तो तालाबंदी/सड़क जाम आंदोलन- मो० जावेद ताजपुर 10 अगस्त '20 बिहार सरकार के आदेश के आलोक में 11वीं कक्षा में छात्र, छात्रा, एससी-एसटी आदि के सभी छात्रों को नि:शुल्क नामांकन करने की मांग को लेकर जारी आइसा के आंदोलन के अगली कड़ी के बतौर सोमवार को पूर्व सूचनानुसार एलकेभीडी कालेज ताजपुर के प्रशासनिक भवन के सामने आइसा के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया. मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां, झंडे, बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी किया. बुलावे पर छात्रों का एक दल प्रिंसिपल के नाम संबोधित स्मार-पत्र मौके पर तैनात कालेज स्टाफ को सौपकर मांग यथाशीघ्र पूरा करने अन्यथा तालाबंदी के साथ सड़क जाम आंदोलन चलाने की घोषणा की. प्रदर्शन के दौरान एक सभा का आयोजन भी किया गया. अध्यक्षता कालेज अध्यक्ष मो० जावेद ने किया. मनीष कुमार, विकास कुमार, रोहित कुमार, मो० एजाज, मो० आरिफ़ रजा, मो० आबिद, मो० आफताब,मो० नदीम अख्तर, मो० जावेद अकरम आदि छत्रों ने धरना-प्रदर्शन में भाग लिया. इनौस नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया. अपने अध्यक्षीय भाषण में मो० जावेद ने कहा कि बिहार सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाकर कालेज प्रशासन छात्रा, एससी-एसटी आदि से शुल्क ले रही हैं. प्रत्येक स्कूल एवं कालेज में अलग- अलग नामांकन शुल्क लिया जा रहा है. कहीं 15 रू० से लेकर 2 हजार रू० तक नामांकन शुल्क लिया जा रहा है. आइसा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी.

सकरा तथा मुरौल प्रखंड के कई गावों में बाढ़ का पानी आने के कारण हजारों की संख्या में ग्रामीण मुसीबत में फंसे हुए हैं। कैंपों में रहकर समय व्यतीत कर रहे बाढ़ पीड़ित ग्रामीणजनों का दर्द देखते हुए कई लोग उनके बीच पहुंच रहे हैं और भोजन व कपड़े का इंतजाम करा रहे हैं। इसी क्रम में सकरा विधायक लालबाबू राम लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का जायजा ले रहे है l सकरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरियारपुर कंध, बाजी बुजुर्ग तथा कटेशर में उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का जायजा लिया तथा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत वितरित किया l इसके अलावा बच्चों को बिस्किट के पैकेट, कपड़े आदि राहत सामग्री के रूप में बांटी। विधायक ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की समस्या को देखते हुए वो लगातार पीड़ितों की सेवा में लगे हुए है l राजद कार्यकर्ताओ के द्वारा युद्ध स्तर बचाव व राहत कार्य जारी है l सकरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित सभी गावों में राहत वितरण जारी है l उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ी कोई सेवा दुनिया में कोई नहीं है l पीड़ितों व जरुरतमंदो की सेवा ही सच्ची सेवा है। लोगों को हमेशा नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सकरा विधानसभा क्षेत्र की हर जनता के दुख दर्द में वे हमेशा साथ रहने के लिए कृतसंकल्पित हैं। मौके पर समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर , मनोज कुमार राय, ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला उर्फ संतोष कुशवाहा , विधायक प्रतिनिधि शशिभूषण राय, राजद नेता भागवत राय, रंजीत राय, रमेश राय, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण राम, शम्भू राय,बसंत यादव,सुनील कुमार,पप्पू जी आदि शामिल थे।

उक्त बातें पूर्व रेल मजदूर संघ के समस्तीपुर मंडल इकाई के केंद्रीय सहायक महामंत्री डॉ जितेंद्र कुमार कंचन ने अपने द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी वह संघ के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय रेल महाप्रबंधक हाजीपुर इत्यादि को भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य वर्ष 2023 24 तक भारतीय रेल का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण कार्य पूरा करने के आलोक में ज्ञापन सौंपकर आगाह किया है की अगर समय रहते समस्तीपुर डीजल लोको शेड को विद्युत इंजन लोको शेड में तब्दील नहीं किया जाता है तो इसकी उपयोगिता समाप्त हो जाएगी और इससे जुड़े कर्मचारियों के स्थानांतरण एवं समस्तीपुर के आर्थिक गतिविधियों पर भी इसका असर दिखेगा

उमेश पंकज जी को राजद का समस्तीपुर जिला महासचिव बनाया गया। राजद के पद विस्तार के अभियान में समस्तीपुर टोन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सचित राजा एवं संचालन उमेश पंकज जी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में उमेश पंकज जी को राष्ट्रीय जनता दल की कला संस्कृति प्रकोष्ठ समस्तीपुर का जिला महासचिव के पद पर मनोनीत की गई। मौके पर उपस्थित जवाहर राय प्रदेश महासचिव, गंगेश कुमार गिरी, गौरव कुमार, संतोष कुमार, अरविंद कुमार जिला अध्यक्ष जिला आर्केस्ट्रा ट्रॉली समस्तीपुर, पवन जी, इंद्रजीत जी आदि लोगों ने बधाई दी।

समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत के दरियापुर गांव में एक वृद्ध व्यकि के पानी मे डूबने से मौत हो गई। उनकी पहचान गांव के ही मंगल साहनी के रूप में की गई है जिनकी आयु तकरीबन 60 वर्ष से ज्यादा बताई जा रही है।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश महासचिव मो बेलाल राजा ने आगामी बिहार विधानसभा 2020 में होने वाले चुनाव में उम्मीदवार होने के लिए पार्टी फण्ड में पैसा देने की पेशकश किया है। पार्टी इस व्यवहार को गंभीरता से लेती है क्योंकि रालोसपा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाली है। यहां धन के आधार पर कोई पद या उम्मीदवार नहीं बनाया जाता है। ऐसे कृत्य को पार्टी अनुशासन हिनता मानती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर इनको पार्टी से 6 वर्षों के लिए बर्खास्त किया जाता है।

बिहार पृथ्वी दिवस पर विधायक व पदाधिकारी ने किया पौधारोपण कार्य जल जीवन हरियाली मिशन के तहत बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामबालक सिंह के नेतृत्व में सिंघियाघाट सहित विधानसभा क्षेत्र के कई जगहों पर पौधारोपण कार्य किया गया। वहीं विधायक ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य का हरित आवरण 15 फ़ीसदी से बढ़ाकर 17 फ़ीसदी करना है। इसके तहत मनरेगा के माध्यम से बीते 30 जुलाई से लगातार अभियान के तौर पर पौधारोपण किया जा रहा है। राज्य भर में 2 करोड़ 51लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी पंचायत,प्रखंड और जिला मुख्यालय में पौधारोपण किया जा रहा है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार, थानाध्यक्ष के.सी.भारती, मनरेगा के प्रोग्राम ऑफिसर राजेश कुमार,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल, अमर सिंह, तरुण कुमार सिंह, राजेंद्र ठाकुर,नरेश प्रभाकर, विजय कुमार, शिक्षक महेश कुमार, क्रांति कुमार सहित जदयू के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

आधा दर्जन वार्ड में घुसा बाढ़ का पानी, नहीं मिल रहा है कोई सरकारी लाभ *एक एक दाना खाने का मुमताज है लोग* *कभी चुरा तो कभी खाली पेट सोने को है मजबूर* समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के लगभग आधा दर्जन वार्ड लगभग 20 दिनों से बाढ़ के पानी और वर्षा के पानी से ग्रसित है जिसकी जानकारी मिलते ही संवाददाताओं ने जब बूढ़ी गंडक बांध से सटे वार्ड 10 के जनताओं से रूबरू हुए तो जनताओं ने आपबीती बताते हुए पदाधिकारी और प्रतिनिधि के उदासीनता का सारा पोल खोल दिया। मौके पर कन्हैया साहनी, रोशन कुमार, चंद्रेश साहनी, पिंकी देवी पति रमेश पासवान ,जीवछ पासवान ने बताया कि हम लोगों के घर में लगभग 20 दिनों से वर्षा व बाढ़ का पानी लगा है हम लोग खाने के लिए तरस रहे हैं चुरा खा खा कर दिन गुजार रहे हैं पानी में सोने को मजबूर हैं बांध पर किसी तरह रहकर दिन गुजार रहे हैं लेकिन पदाधिकारी और प्रतिनिधि के द्वारा कोई भी सरकारी लाभ नहीं मिल रहा है जो विधायक जी के पड़ोसी पंचायत हैं वही दोनों पैर से विकलांग कविता देवी और उनके पति पंकज सहनी ने बताया कि हमें खाने के लिए कोई उपाय नहीं है सरकार के द्वारा दिए जाने वाले राशन किरासन का भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है हम लोग मांग कर भोजन करते हैं कोई देता है तो सही, नहीं तो भूखे पेट भी सो जाते हैं। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि मुखिया उपेंद्र महतो के द्वारा कुछ राहत सामग्री दिया गया था जो 2 दिन में ही खत्म हो गई फिर लौट के नहीं आए। वहीं इसकी जानकारी के लिए संवाददाताओं ने स्थानीय मुखिया उपेंद्र महतो से संपर्क साधा तो फोन नहीं उठाएं ।