आधा दर्जन वार्ड में घुसा बाढ़ का पानी, नहीं मिल रहा है कोई सरकारी लाभ *एक एक दाना खाने का मुमताज है लोग* *कभी चुरा तो कभी खाली पेट सोने को है मजबूर* समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के लगभग आधा दर्जन वार्ड लगभग 20 दिनों से बाढ़ के पानी और वर्षा के पानी से ग्रसित है जिसकी जानकारी मिलते ही संवाददाताओं ने जब बूढ़ी गंडक बांध से सटे वार्ड 10 के जनताओं से रूबरू हुए तो जनताओं ने आपबीती बताते हुए पदाधिकारी और प्रतिनिधि के उदासीनता का सारा पोल खोल दिया। मौके पर कन्हैया साहनी, रोशन कुमार, चंद्रेश साहनी, पिंकी देवी पति रमेश पासवान ,जीवछ पासवान ने बताया कि हम लोगों के घर में लगभग 20 दिनों से वर्षा व बाढ़ का पानी लगा है हम लोग खाने के लिए तरस रहे हैं चुरा खा खा कर दिन गुजार रहे हैं पानी में सोने को मजबूर हैं बांध पर किसी तरह रहकर दिन गुजार रहे हैं लेकिन पदाधिकारी और प्रतिनिधि के द्वारा कोई भी सरकारी लाभ नहीं मिल रहा है जो विधायक जी के पड़ोसी पंचायत हैं वही दोनों पैर से विकलांग कविता देवी और उनके पति पंकज सहनी ने बताया कि हमें खाने के लिए कोई उपाय नहीं है सरकार के द्वारा दिए जाने वाले राशन किरासन का भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है हम लोग मांग कर भोजन करते हैं कोई देता है तो सही, नहीं तो भूखे पेट भी सो जाते हैं। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि मुखिया उपेंद्र महतो के द्वारा कुछ राहत सामग्री दिया गया था जो 2 दिन में ही खत्म हो गई फिर लौट के नहीं आए। वहीं इसकी जानकारी के लिए संवाददाताओं ने स्थानीय मुखिया उपेंद्र महतो से संपर्क साधा तो फोन नहीं उठाएं ।