"बिहार पृथ्वी दिवस" के अवसर पर समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत भवन परिसर में स्थानीय मुखिया रिंकू देवी तथा समाजसेवियों ने नीम के पौधे लगा कर पर्यावरण व पृथ्वी को बचाने का संकल्प व्यक्त किया l मुखिया रिंकू देवी ने कहा कि पिछले 52 साल में बिहार के औसत तापमान में करीब डेढ़ से दो डिग्री का इजाफा हुआ है l बढ़ रहे तापमान से बिहार में रहस्यमयी बुखार मसलन चमकी और डेंगू जैसे बुखार और खतरनाक होते जा रहे हैं l इस बात का जिक्र ‘स्टेट एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज’ में किया गया है l इसमें बताया गया है कि अगर धरती के बढ़ते तापमान पर काबू नहीं पाया गया, तो हमारी जैव समृद्धि के सामने संकट खड़ा हो जायेगा l दरअसल बढ़ते तापमान से डेंगू और दूसरे बुखारों के नेचर में बदलाव आया है, जिसकी वजह से इनकी जल्दी पहचान नहीं हो पा रही है l दरअसल बिहार की धरती पर पर्यावरणीय विसंगतियां तेजी से बढ़ रही हैं. औसत बारिश में 30 से 40 फीसदी की कमी आयी है l पर्यावरणीय विसंगति का ही यह आलम है कि उत्तरी बिहार की भौगोलिक पहचान बाढ़ और दक्षिणी बिहार की पहचान सूखे से हो रही है l उन्होंने लोगो से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पृथ्वी को हरा-भरा रखने की अपील किया l मौके पर समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर , सुनील ठाकुर तथा पंचायत रोजगार सेवक राकेश कुमार मिश्रा सहित दर्जनों स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे l

पृथ्वी पर पेड़ लगाएं पर्यावरण बचाएं ....

भारतीय युवा कांग्रेस का स्थपना दिवस रोजगार दो अभियान चला कर मनाया गया।

जयकृष्ण राय सरदार पटेल प्रतिमा के प्रांगण में बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर वृक्षारोपण किया!

समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जिला प्रशासन से समस्तीपुर शहर से शीघ्र जल निकासी कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि लोगों का कोरोना संक्रमित पानी के साथ जिंदगी कट रहा है। दो-ढ़ाई फिट सड़क पर सड़ांध वाला पानी से होकर लोग आने-जाने को मजबूर है। शहर के काशीपुर , न्यू कॉलोनी धरमपुर, B.Ed कॉलेज रोड , वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, बारह पत्थर मोहल्ला , आदर्शनगर , विवेक विहार , बहादुरपुर , श्री कृष्णापुरी, मुसापुर आदि क्षेत्रो में जलजमाव रहने से राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पर रहा है l सड़क पर नाले का गंदगी युक्त जल जमाव एवं बारिश का पानी मिश्रण हो जाने के कारण मुहल्ले के लोगों को जीना मुश्किल हो रहा है l मुहल्ले वासियों ने नगर परिषद् के उच्चाधिकारियों से कई बार जल निकासी की मांग की है, लेकिन नगर परिषद् के द्वारा अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया है l जिसके कारण जल निकासी हेतु इस दिशा में अभी तक समुचित कार्रवाई नहीं किया गया है l विधायक ने कहा कि उन्होंने भी नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी तथा जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकृष्ट कराया है , किन्तु सरकारी स्तर पर केवल खानापूर्ति की जा रही है l जल निकासी हेतु समुचित व्यवस्था नहीं किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व निराशाजनक पहलू है l जल जमाव के कारण व्यापक स्तर पर महानारी फैलने की आशंका है l उन्होंने कहा कि जल निकासी हेतु मोटर की संख्या को चार गुणा करने की जरुरत है l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि अगर 72 घंटे के अंदर शहर से जल निकासी हेतु समुचित व्यवस्था नहीं किया गया तो वो अपने समर्थको के साथ निर्णायक आंदोलन की शंखनाद करेंगे l

* अन्नदाता ने धरना देकर किसान मुक्ति दिवस मनाया * किसान विरोधी तीनों अध्यादेश वापस ले मोदी सरकार- ब्रहमदेव प्रसाद सिंह. ताजपुर 9 अगस्त '20 समस्तीपुर जिला के ताजपुर प्रखण्ड में अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा रविवार को घोषित देशव्यापी किसान मुक्ति दिवस पर 9 अगस्त को स्थानीय मोतीपुर वार्ड-10 में बड़ी संख्या में अन्नदाता जुटकर धरना का आयोजन किया. अन्नदाता अपने-अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे. मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने करते हुए कहा कि 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में शहीद हुए किसान-मजदूर, छात्र-नौजवानों को शोक श्रद्धांजलि देते हैं. आगे उन्होंने कहा कि आज अंग्रजों के तर्ज पर मोदी सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ नए-नए अध्यादेश लाए जा रहे हैं. 5 अगस्त 2020 को किसानों के विरोध में तीन नया अध्यादेश लाया गया है जो किसान विरोधी है. किसान बचाओ कॉर्पोरेट भगाओ नारे के तहत कृषि उपज वाणिज्य एवं व्यापार संवर्धन और सुविधा अध्यादेश 2020, मूल्य आश्वासन पर बंदोबस्ती और सुरक्षा समझौता कृषि सेवा अध्यादेश 2020, आवश्यक वस्तु अधिनियम संशोधन 2020. यह तीनों अध्यादेश को सरकार वापस लें. इससे फसल के दाम घट जाएंगे और खेती की लागत महंगी होंगी और किसानों की सुरक्षा समाप्त हो जाएगी. खाद सुरक्षा तथा सरकारी हस्तक्षेप की संभावना समाप्त हो जाएगी. यह पूरी तरह कॉरपोरेट सेक्टर को बढ़ावा देता है.उनके द्वारा खाद्यान्न आपूर्ति पर नियंत्रण जमाखोरी व कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा. किसानों को वन नेशन वन मार्केट नहीं,वन नेशन वन एमएसपी चाहिए. सरकार किसानों के कर्ज माफ करे, बिजली बिल 2020 संशोधन वापस ले, मनरेगा को कृषि कार्य से भी जोड़ा जाए. धरना में किसानों के हित में अधूरे पड़े नून नदी परियोजना को पूरा कर चालू करने, किसानों के केबीसी समेत तमाम लोन माफ करने, नि:शुल्क बिजली, पानी, खाद, बीज, कृषि संयत्र आदि की मांग भी बिहार सरकार से की गई. उपस्थित किसानों ने समस्तीपुर के राजद विधायक अख्तरूल इशलाम शाहीन से मोतीपुर वार्ड-10 की जर्जर सड़क को आरसीसी करने की मांग भी फोन के वार्ता कर की. मौके पर रवींद्र प्रसाद सिंह, बखेरी सिंह, जयनारायण दास, ललन दास, राजदेव प्रसाद सिंह, कैलाश सिंह, शंकर सिंह, मंजीत कुमार, इत्यादि उपस्थित थे.

'समस्तीपुर विकास मंच ' के द्वारा जितवारपुर चौक स्थित राधा -कृष्ण मंदिर परिसर में "वृद्ध /विकलांग सम्मान समारोह " का आयोजन कर लगभग 70 जरुरतमंदो को धोती व माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव , विषय प्रवेश व स्वागत सम्बोधन रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला तथा धन्यवाद् ज्ञापन सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय ने की l अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ी कोई सेवा दुनिया में कोई नहीं है। गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है। लोगों को हमेशा गरीबों का नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले की हर जनता के दुख दर्द में वे हमेशा साथ रहने के लिए कृतसंकल्पित हैं। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सबो के हाथ को साबुन से धुलवाया गया , मास्क वितरित की गयी l तदुपरांत वृद्ध /विकलांग व जरुरतमंदो को धोती -माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया l कार्यक्रम के प्रारम्भ में इंटर में बेहतर परिणाम लाने वाले जितवारपुर निजामत पंचायत के वार्ड संख्या - 13 के छात्र कुणाल कुमार को पुस्तक , चादर, माला, मोमेंटो से अभिनन्दन भी किया गया l कार्यक्रम को समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक व जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , शिक्षाविद प्रोफेसर दिनेश कुमार राय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राम विनोद पासवान , रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला , राजद पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विधा भूषण यादव , सरपंच संघ के जिला उपाध्यक्ष महेश राय, छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि यादव उर्फ शशि राज, समाजसेवी रविन्द्र कुमार रवि , प्रमोद कुमार पप्पू , मनोज कुमार राय, रंजीत कुमार रम्भू , मनोज पटेल , ज्योतिष महतो , रघुनाथ कुमार , मुखिया राजीव कुमार राय, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले , जिला राजद नेता रामकुमार राय, जयलाल राय, रजनीश कुमार , ईo राजेश कुमार राय, पंचायत समिति सदस्य अरुण कुशवाहा , पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार राय, पूर्व लोको पायलट रामचन्द्र राय, देव नारायण राय, मौजे लाल राय, मंचित राय, गौतम कुमार , अशोक कुमार , संजय कुमार राय, मोo जिया खान , मोo ￰अजहर, मोo ￰ऐनुल हक, मोo आसिफ इकबाल , मोo शाहिद, बच्चा बाबू गिरी , कुणाल कुमार, नंदन यादव , सुधीर कुमार , कुंदन कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद थे l

# छात्रा को नि:शुल्क शिक्षा के मुख्यमंत्री के घोषणा के बाबजूद नामांकन शुल्क लिए जाने के खिलाफ आइसा का धरना मुख्यमंत्री द्वारा छात्रा को नि: शुल्क शिक्षा देने की घोषणा के बाबजूद एलकेवीडी कालेज समेत अन्य स्कूल, कालेजों में 11 वीं में छात्राओं से नामांकन शुल्क लिए जाने के खिलाफ प्रिंसिपल,वीसी आदि को जानकारी देने के बाद रविवार को आइसा के डॉ० एल .के. भी डी. कॉलेज अध्यक्ष मो० जावेद के नेतृत्व में प्रखण्ड के घरों में लाकडाउन का पालन करते हुए धरना दिया गया. धरना के दौरान इंटर में सभी वर्ग के छात्रा एवं एससी/ एसटी छात्र का नामांकन शुल्क लिए जाने पर रोक लगाने को लेकर नारे लिखे कार्डबोर्ड लहराते हुए जोरदार नारेबाजी की गई. वहीं डॉ. मौके पर एलकेभीडी कॉलेज आइसा के अध्यक्ष मो० जावेद ने बताया मुख्यमंत्री की घोषणा नि:शुल्क नामांकन की घोषणा के बावजूद डॉ. एलकेभीडी कॉलेज में शुल्क लिया जा रहा है. यह अन्याय है. अगर शुल्क लेना बंद नहीं किया जाता है तो आइसा कॉलेज में धरना- प्रदर्शन करेगी. विदित हो कि मुख्यमंत्री का घोषणा है कि स्नातक से लेकर स्नातकोत्तर तक सभी वर्ग के छात्राएं एवं SC/ ST वर्ग के छात्र का नि:शुल्क नामांकन लेना है फिर भी कॉलेज नामांकन शुल्क वसूल रही है. जबकि लॉकडाउन में अभिभावक एवं छात्रों का आर्थिक स्थिति बहुत खराब है. छात्राओं एवं एससी/ एसटी वर्ग के छात्रों का नि:शुल्क नामांकन किया जाए अन्यथा आइसा छात्रों को गोलबंद कर चरणबद्ध आंदोलन करेगी. वहीं धरना- प्रदर्शन में मो० एहसान, मो० भोला, मो० सेराज अनवर, मो० इरफान, मो० जहँगीर ने धरना में भाग लिया. धरना-प्रदर्शन का आयोजन हरिशंकरपुर बधौनी, शाहपुर बधौनी, रहिमाबाद, ताजपुर आदि पंचायतों के दर्जनों घरों में किया गया.

9 अगस्त पृथ्वी दिवस पर फलदार वृक्ष अवश्य लगावे : डॉ. अंजनी कुशवाहा युवा बिहार, विकसित बिहार कार्यक्रम के तहत युवा जनता दल (यू) के जिला अध्यक्ष सह पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉ. अंजनी कुमार कुशवाहा ने फेसबुक लाइव के माध्यम से जुड़कर लोगों से कोरोना महामारी से बचने की अपील की। जिसमें डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों का 1 माह का अतिरिक्त वेतन देने की बात कही। जो बिहार के मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र में घोषणा की है। साथ ही बाढ़ पीड़ितों को कोम्युनिटी किचन से भोजन उपलब्ध कराए जाने की बात कही। आगे उन्होंने कहा कि प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवारों को 6000 रूपया भेजने का कार्यक्रम सरकार के द्वारा चल रहा है। वही 9 अगस्त को पृथ्वी दिवस के अवसर पर डॉ. कुशवाहा ने लोगों से 2 फलदार वृक्ष लगाने की अपील की है। जिससे प्रकृति शुद्ध और संरक्षित रह पाए।कौशल विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कौशल विकास योजना के तहत कृषि क्षेत्र में 700 प्रकार का प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम चल रहा है। जिससे 14000 युवा और 5000 युक्तियां लाभ उठा चुके हैं। वही 2007 से तीन करोड़ से चार करोड़ के बीच साइकिल वितरण का कार्य किया जा चुका है।

वैक्सीन कुरियर संघ के 9 सूत्री मांगों को लेकर चार दिवसीय किया गया हड़ताल ।