समस्तीपुर। शिशु को जन्म के तत्काल बाद से कम से कम छ: माह तक हर मां को स्तनपान कराना चाहिए। माँ का दूध, बच्चे के लिए सम्पूर्ण आहार माना जाता है क्योंकि माँ का दूध ही बच्चे के सम्पूर्ण विकास के लिए सभी जरूरतें पूरी करता है। उक्त बातें स्तनपान जागरूकता सप्ताह के समापन के मौके पर रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी की सेक्रेट्री डॉ कनुप्रिया मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि माँ के दूध में आवश्यक पोषक तत्व, खनिज, विटामिन, प्रोटीन, वसा, एंटीबाडीज और ऐसे प्रतिरोधक कारक मौजूद होते हैं, जो नवजात शिशु के सम्पूर्ण विकास और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। बताते चलें कि आरसी समस्तीपुर के द्वारा प्रेसिडेंट डॉ अमृता कुमारी की अध्यक्षता में फिजिकल डिस्टेंस सहित तमाम सावधानियों का पालन करते हुए स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के स्तनपान से जुड़ी आशंकाओं, व भ्रांतियों का निवारण करते हुए स्तनपान के लिए उन्हें जागरूक किया गया। शनिवार को समापन सत्र के दौरान रोटेरियन डॉ आरके मिश्रा ने महिलाओं में स्तनपान से कतराने या बचने की बढ़ती प्रवृति पर चिंता जताते हुए कहा कि स्तनपान माँ और शिशु दोनों के लिए लाभदायक होता है। विटामिन ए एवं एंटीबॉडीज युक्त कोलोस्ट्रम, नवजात शिशुओं के विकास में मदद करता है वहीं माँ के दूध में मौजूद प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम आदि तत्व शिशु के शारीरिक विकास में मदद करते हैं। माँ के दूध में उच्च प्रोटीन और रोग प्रतिरोधक तत्व मौजूद होते हैं जो शिशु में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। आरसी समस्तीपुर की सेक्रेट्री डॉ मिश्रा ने कहा कि स्तनपान से प्रोबियोटिक मिलते हैं, जो शिशु के पाचन तंत्र में इंफेक्शन दूर करते हैं माँ के दूध में लांगचेन पॉली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो शिशु के मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। माँ का दूध, शत प्रतिशत सुरक्षित है, इसलिए स्तनपान करने वाले बच्चों में एलर्जी की संभावना कम होती है। मां के दूध में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और कैल्सियम बेहद संतुलित मात्रा में होते हैं। जिस से शिशु के शरीर में प्रोटीन और विटामिन की कमी नहीं होती है तथा कैल्शियम शिशु के हड्डियों को मजबूत करने का काम करते हैं वहीं माँ के दूध में डी.एच.ए. होता है, जिससे आगे चलकर बच्चे की दृष्टि भी तेज होती है। उन्होंने कहा कि सडन इन्फेंट डेथ सिंड्रोम के खतरे को कम करने में मदद करता है। नई पीढ़ी में स्तनपान कराने से शारीरिक विकृति आने की भ्रांति को बेबुनियाद और निराधार बताते हुए डॉ कनुप्रिया मिश्रा ने कहा कि स्तनपान धत्री माताओं के वजन कम करने में सहायक होने के साथ साथ ब्रैस्ट और ओवेरियन कैंसर के खतरे को भी कम करता है। उन्होंने कहा कि जब माँ, अपने शिशु को स्तनपान कराती है तो उसका शरीर लगभग 450 से 500 कैलोरी खर्च करता है, इससे प्राकृतिक ढंग से वजन कम करने मे मदद मिलती है। इन सबके अलावा स्तनपान माँ और शिशु के बीच भावनात्मक रिश्ते को मजबूत करता है। इस अवसर पर डॉ मिश्रा ने स्तनपान कराने वाली माताओं को अपने खाने का खास ख्याल रखने की नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें प्रोटीन व फाइबर युक्त पोषक व संतुलित आहार ग्रहण करना चाहिए। क्योंकि इस वक्त वह जो भी खाती है उसका असर उनके दूध उत्पादन क्षमता और बच्चे स्वास्थ्य व विकास पर पड़ता है। मौके पर सभी रोटेरियन और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
# इंटर से स्नातकोत्तर तक मुख्यमंत्री के नि:शुलक नामांकन के घोषणा के बाद भी लिया जा रहा है शुल्क - आइसा # आइसा के प्रतिनधिमंडल ने प्राचार्या से मिल कर दिया स्मार् - पत्र आज आइसा के डॉ एल के भी डी कॉलेज अध्यक्ष मो. जाबेद के नेतृत्व में कॉलेज के प्राचार्य से मिलकर इंटर में सभी वर्ग के छात्रा एवं एससी/ एसटी छात्र का नामांकन शुल्क लिए जाने पर रोक लगाने को लेकर स्मार पत्र सौंपा गया है प्रतिनिधिमंडल में शामिल मोहम्मद जावेद, मो० नदीम अख्तर,आरिफ रजा, अनिल कुमार, अजय कुमार, सूरज कुमार, जाहिर अहमद राही इत्यादि थे वही मुख्यमंत्री का घोषणा है कि अंतरस्नातक से लेकर स्नातकोत्तर तक सभी वर्ग के छात्राएं एवं sc-st वर्ग के छात्र का निशुल्क नामांकन लेना है फिर कॉलेज नामांकन शुल्क वसूल रही है। जो छात्र हित में न्याय उचित नहीं हैं जबकि लॉकडाउन में अभिभावक एवं छात्रों का आर्थिक स्थिति बहुत खराब है. आइसा मांग करती है कि छात्राओं एवं एससी/ एसटी वर्ग के छात्रों का निशुल्क नामांकन किया जाए। अन्यथा आइसा छात्रों को गोलबंद कर चरणबद्ध आंदोलन करेगी.
संदेहास्पद तरीके से 6 दिन पहले मृत बच्ची की शव को भगत कब्र से उखाड़ कर घंटो मंत्रोच्चारण कर जीवित करने की कोशिश करते रहे और जुटे हजारों की भीड़ मुकदर्शक बन देखती रही. पुलिस के आने की भनक सुनते ही भगत लाश छोड़कर भाग निकली.
पंचायत की मुखिया ने जल्द ही सड़क को बनाने का वादा किया मोबाइल वाणी (चांद जहीर संवाददाता ,उजियारपुर) उजियारपुर प्रखंड के नाजिर पुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 में सड़क की खराब स्थिति का समाचार प्राप्त हुआ है। कई जगहों पर आधी -आधी सड़क का टूटना राहगीरों को काफी परेशान करता है। सिर्फ ईट करण होने की वजह से बरसात का पानी मिट्टी को बहा ले जाती है जिससे सड़क का टूटना जारी रहता है। लेकिन पंचायत की मुखिया श्रीमती रूबी देवी के अनुसार बची हुई लगभग 1000 फीट सड़क के पक्की करण का एस्टीमेट बन गया है। बारिश के रुकते ही काम को तेजी में कर लोगों की राह को आसान बनाने की मेरी प्रबल इच्छा है। मुखिया जी ने बड़े आत्मविश्वास से वादा किया है कि बस कुछ ही दिनों में राहगीर चिकनी सड़क पर दौड़ेंगे ।अब देखना यह है कि मुखिया जी अपने वादे पर कितनी खड़ी उतरती हैं।
समस्तीपुर प्रखंड के छतौना पंचायत के सुरतपुर गांव में युवा समाजसेवी टिंकू यादव ने तकरीबन 200 से 250 परिवार जो बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित थें उनलोगों के बीच चुरा-गुड़ - साबुन- बिस्किट और टॉफी का वितरण किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
* पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता एवं उनके पुत्री के हमलावरों को पुलिस शीध्र गिरफ्तार करे- सुरेन्द्र समस्तीपुर 7 अगस्त '20 जिले के वारिसनगर थानाक्षेत्र के गोही निवासी युवा पत्रकार सरवन कुमार एवं उनकी पुत्री रागनी कुमारी पर गत रात बाईक सवार अपराधियों द्वारा गोली मारकर कातिलाना हमला किये जाने की निंदा करते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से की है. माले नेता ने बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है. उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र के चौथे खंभे के प्रहरी पर हमला बेहद चिंतनीय है. पुलिस प्रशासन बढ़ते अपराधिक घटना पर रोक लगाते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल में बंद करें साथ ही पत्रकार एवं परिजनों की सुरक्षा की गारंटी करें अन्यथा भाकपा माले पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगी.
राजद पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विधा भूषणसिंह यादव ने अपनी कमिटी के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की है l जारी सूची के अनुसार जागेश्वर बैठा (मुखिया ), विमल पासवान तथा सन्नी कुमार को राजद पर्यावरण प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष , हरिहर कुमार , अनवारुल हक तथा मोo अंसार को महासचिव, प्रभात कुमार राय को मीडिया प्रभारी , किशोर चौरसिया , संदीप कुमार अवधेश कुमार तथा राम जयपाल यादव को सचिव व चन्दन कुमार को कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया है l उपरोक्त आशय की जानकारी जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस को दी है l
प्रखंड क्षेत्र के सभी भागों में जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आ रही है. लोगों ने बताया कि यह स्थिति बनी रहे तो जल्दी सड़कों से पानी हट सकता है. हालांकि निचले क्षेत्रों में पानी अभी भी बरकरार रह सकती है
आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी की आड़ में मोदी सरकार नई शिक्षा नीति के बहाने शिक्षा का निजीकरण करने पर तुली हुई है. नई शिक्षा नीति के अनुसार 4 वर्षीय ग्रेजुएशन में पहले, दूसरे तथा तीसरे साल में पढ़ाई छोड़ने पर अलग-अलग तरह की डिग्री दी जाएगी. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
घोटाले की जांच को इच्छुक पंचायत वासी समस्तीपुर मोबाइल वाणी( चांद जहीर संवाददाता उजियारपुर) उजियारपुर प्रखंड के चांद चौड़ पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 1 में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व शुरू हुआ नल जल योजना अभी तक पूरा नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत के वार्ड संख्या एक में किसी तरह पानी के पाइप को बिछा दिया गया है लेकिन उसमें नल देने की जरूरत आज तक महसूस नहीं हुई है। पानी के प्रेशर की बात की जाए तो वह अपने आप में ही शर्म महसूस कर रही है। जिन जिन घरों में पानी का पाइप मिट्टी के जितने नीचे है पानी वहीं से थोड़ा बहुत मिलता है पाइप को थोड़ा उठाने के क्रम में पानी अपना दम तोड़ देती है। फल स्वरुप मिट्टी के जितने नीचे पानी का पाइप गया है लोग वहीं पर गड्ढा खोदकर किसी तरह से पानी को उपयोग में लाते हैं। पंचायत की मुखिया श्रीमती ललिता देवी के अनुसार हमने एस्टीमेट से ज्यादा काम कर दिया है अब मेरे पास इस योजना की राशि नहीं है जिसकी जानकारी हमने संबंधित पदाधिकारी को दे दी है। वहीं इसे ग्रामीण घोटाला मान जांच की उम्मीद लगाए बैठे हैं। धन्यवाद
