समस्तीपुर में कोरोना तेजी से फैला रहा है अपना पाव|
समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर निजामत पंचायत के निवासी व अवकाश प्राप्त बैंक अधिकारी चंदेश्वर राय की पत्नी समाजसेवी रीता देवी के तृतीय पुण्य -तिथि पर जितवारपुर निजामत के नैना सेवक कुटीर परिसर में "श्रद्धांजलि -सह -पुष्पांजलि " कार्यक्रम आयोजित की गयी l स्मृति शेष रीता देवी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया l मौके पर जितवारपुर निजामत पंचायत के वार्ड नंः 13 के सभी 17 उत्तीर्ण छात्राओं (10 एवं 12 बोर्ड परीक्षा) को प्रशंसा पत्र एवं 1,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि द्वारा सम्मानित किया गया l साथ ही वार्ड 12 की प्रीति भारती( माता सुधीरा कुमारी पिता राजेश कुमार) को भी उसके उल्लेखनीय सफलता /कीर्तिमान स्थापित के लिए ( CBSE X Th board में 94% से अधिक अंक प्राप्त) उसे भी सम्मानित किया गया l "नव विहान सेवा सोसायटी , जितवारपुर" के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी उपेन्द्र राय, संचालन पूर्व प्राचार्य राजकुमार राय 'राजेश ' तथा धन्यवाद ज्ञापन साहित्यकार रामाश्रय राय 'राकेश ' ने की l वक्ताओं ने कहा कि स्मृति शेष रीता देवी ने समाज में शिक्षा का अलख जगाया l वो सदैव गरीबो व जरुरतमंदो की मदद किया करती थी l रीता देवी ( चन्देश्वर राय की पत्नी) का देहान्त 6 अगस्त 2017 को कैंसर रोग के कारण हो गया। पुसा गर्लस हाई से स्कूली शिक्षा के बाद उनकी शिक्षा पटना विश्वविद्यालय एवं मगध विश्वविद्यालय में हुई। विवाह उपरांत पढाई बाधित होने कारण स्नातक की शिक्षा पूरी नहीं हो सकी, जिसकी चर्चा बराबर करती थी। हिन्दी साहित्य से बिशेष लगाव के कारण इंडियन फिल्म राइटर असोसियशन मुंबई की सक्रिय सदस्या रही। मौके पर पूर्व प्राचार्य राजकुमार राय 'राजेश ' , साहित्यकार रामाश्रय राय 'राकेश ', समाजसेवी उपेन्द्र राय, पूर्व शिक्षक जगदीश यादव , पूर्व शिक्षक हरि नारायण राय, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला राजद महासचिव जगदीश राय, जिला राजद के पूर्व सचिव मनोज कुमार राय, शिक्षिका ज्ञायत्री कुमारी , समाजसेवी अजय कुमार राय,रंधीर कुमार , सुधीर कुमार ,बिंदेश्वर राय, आनंदी राय, देवनारायण राय, रामसिहासन राय, नंदन कुमार , कुन्दन कुमार आदि मौजूद थे lविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
BAO ने दिया कृषि कर्मियों को टास्क
बोरिंग गाड़ने के विवाद में कई लोग जखमी
शिक्षाविद विमल प्रसाद सिन्हा का निधन
मोहनपुर में गंगा नदी हुई लाल निशान के पार
बिहार के चर्चित अररिया गैंगरेप कांड में पीड़िता को मदद करने के जुर्म में 10 जुलाई से समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय उपकारा में बंद जन जागरण शक्ति संगठन के कल्याणी और तनमय सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद सारी प्रक्रिया पूरी कर 5 अगस्त को देर शाम दलसिंहसराय उपकारा से बाहर निकले. उनके बाहर निकलने की खबर मिलते ही भाकपा माले, आइसा, इनौस, ऐपवा, चेतना सामाजिक संस्था के कार्यकर्ता समेत तमाम आंदोलनकारियों के बीच खुशी की लहर फैल गई. हंसते हुए बाहर निकलते ही कल्याणी एवं तनमय ने कहा कि अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए लड़ाई जारी रहेगा. नेताद्वय ने तमाम आंदोलनकारी, पत्रकार, बुद्धिजीवी, एनजीओ एवं सहयोग देने वाले अच्छे अधिकारी, कर्मी के प्रति धन्यवाद देते हुए साथी द्वारा लाये गये निजी वाहन से अपने कार्यक्षेत्र अररिया के लिए कूच किए. विदित हो कि अररिया में एक गैंगरेप पीड़िता सहित उक्त दो सामाजिक कार्यकर्ताओं को अदालत की अवमानना के आरोप में 10 जुलाई को हिरासत में लेकर समस्तीपुर के दलसिंहसराय उपकारा भेज दिया गया था. आंदोलन से मामला चर्चित होने पर 18 जुलाई को पीड़िता को जमानत मिल गई थी जबकी दोनों कार्यकर्ता जेल में थे. तबसे भाकपा माले के सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ऐपवा के बंदना सिंह, आइसा के सुनील कुमार, चेतना के डा० मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में समस्तीपुर में अनवरत आंदोलन जारी था। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सिंघिया प्रखंड के निरपुर भररिया पंचायत के भरिहार वार्ड 04 के सभी लोग घर में पानी जाने से आक्रोश में है. लोगों ने बताया कि हमलोगों के घर में कमर से ऊपर पानी है लेकिन मुखिया या किसी पदाधिकारी के द्वारा कोई मदद नहीं मिला है. कमल राम ने बताया कि प्रखंड में कई बार इसकी जानकारी दिया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया. अंत में हार कर आज सड़क जाम किया गया. घंटो जाम के बाद प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच कर मामला को शांत कर यातायात शुरू किया गया. आपको बताते चले कि प्रखंड क्षेत्र में पिछले 20 दिनों से बाढ़ का पानी फैल चूका है. सड़कों पर पानी आने से प्रखंड कार्यालय का संपर्क पूर्ण रूपेण टूट चूका है. जलस्तर में निरंतर बढ़ोतरी जारी है, निचले भागों में रहने वाले के घरों में लगभग 10 -20 फुट पानी है. सभी लोग मवेशी के साथ खुले आसमान में रहने को मजबूर है. लोगों ने बताया कि मात्र 2 फिट पन्नी दे दिया गया जो किसी काम का नहीं है. एएसआई सुबोध कुमार ने मामले को शांत किया. जरुरतमंद लोगों को उनके जरुरत की वव्यस्था मौके पर ही किया गया. लोगों ने कहा कि हमारी मांग पूरी नहीं होने पर पुनः सड़क जाम किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
