समस्तीपुर से कल्याणी कुमारी कोरोना के बारे में जानकारी चाहती है।
* विधुत शिकायत केंद्र में फोन नहीं उठाने, कंपलेन नंबर नहीं देने, त्रृटि ठीक नहीं कराने की शिकायत अधीक्षण अभियंता से की शहर के चीनी मील चौक स्थित विधुत काल सेंटर में फोन नहीं उठाने, कभीकदार फोन उठाने पर कंपलेन नंबर नहीं देने, रात में फोन करने पर अभी मिस्त्री नहीं है बोलने, कल ठीक होगा आदि बोलकर टालमटोल करते रहने से सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता आक्रोशित हैं. शहर के विवेक- विहार मुहल्ला के सुभाष मिश्र, लालमणि सिंह, साधना देवी आदि ने कहा कि मुहल्ला में नीम के पेड़ में तीनों फेज तार उलझता रहता है. इस कारण बिजली हमेशा बाधित रहती है. कई बार शिकायत करने पर भी पेड़ नहीं काटा गया है. मोहनपुर रोड के अन्नु झा ने कहा कि डा० आर० एन० सिंह के पास स्थित ट्रांसफार्मर का फ्यूज 5 अगस्त की रात्री गल गयी थी. इसे लेकर काल सेंटर के फोन नंबर-9264456416 पर बार-बार काल किया गया लेकिन फोन नहीं उठाया गया. ऐसे ही शिकायत मुहल्ले के दीपक कुमार, विष्णुदेव प्रसाद आदि ने किया. विवेक- विहार मुहल्ला में 5 अगस्त को करीब 11 बजे रात्री फेज बनाया पुनः फेज गल गया. उक्त आरोपों की जांच एवं फेज बनाने जानकारी देने हेतु जब भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अपने मोबाइल नंबर-7992210945 से 12 बजे रात्री काल सेंटर पर फोन किया, पहले तो बहुत देर तक फोन नहीं उठाया गया. फिर फोन उठाने पर मिस्त्री नहीं है, कल ठीक होगा बोलकर फोन काट दिया गया. इसकी शिकायत अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता से करते हुए माले नेता ने शिकायत केंद्र को चुस्त-दुरूस्त कर विभाग नियमानुसार 24 घंटे काल सेंटर को ऐक्टिव रखें. शहर से लेकर गाँव तक इमरजेंसी में तैनात मिस्त्री से 24 घंटे बिजली त्रृटि मसलन तार जोड़ने, जंपर जोड़ने, फेज बनाने जैसे शिकायत दूर कराएं अन्यथा आंदोलन किया जाएगा.
चकपहार मे नून नदी के बांध में रिसाव से दहसत में लोग ! नून नदी में आई बाढ़ के कारण चकपहार पंचायत में बढ़े हुए भारी जल स्तर के कारण बांध से रिसाव शुरू हो जाने के कारण अफरा तफरी मच गई है। चकपहार पंचायत के वार्ड संख्या 14 में हो रहे रिसाब से लोगों में बाढ़ के कारण विस्थापित होने का भय समा गया है। वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, भाजपा जिला कार्यसमिति आईटी सेल के दीपक कुमार देव, छात्र युवा राजद के रोशन कुमार यादव, गोपाल कुमार मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार राय आदि ने विभागीय अधिकारियों से अविलंब रिसाव बंद करते हुए प्रखंड एवं जिला प्रशासन से अतिशीघ्र सहायता की मांग की है।
अभय कुमार सिंह है तो सब संभव है,युवाओं के समस्या का समाधान किया,अभय!
भैंस की चोरी मवेशी चोरों का क्षेत्र में फैला आतंक ! मोरवा प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमृतपुर चंदौली निवासी राजेश्वर पासवान की एक लाख रुपए कीमत वाली बहुत अच्छे नस्ल की दो भैंसों की चोरी कर ली गई है। उक्त पशुपालक किसान की कीमती भैंस बुधवार को आम के बगीचे में चर रही थी। चोरों ने पिकअप वाहन पर चुपके से भैंसों को लादकर चोरी कर भाग गए। पीड़ित किसान द्वारा इसकी सूचना ताजपुर पुलिस को दी गई है। विदित हो के पन्द्रह दिन पूर्व एक किसान के लाखों कीमत वाली गायों की चोरी हो जाने, एवं हरपुर भिंडी में कई पशुपालक किसानों के दर्जनों बकरों एवं बकरियों की चोरी हो जाने से संपूर्ण क्षेत्र के पशुपालक किसानों में मवेशी चोरों का भय एवं आतंक व्याप्त हो गया है।
राजकीय मेला स्थल बाबा केवल की समाधि के निकट पहुंचा बाढ़ का पानी नून नदी में आई बाढ़ के कारण, ऐतिहासिक इन्द्र वाड़ा पंचायत का राजकीय मेला स्थल बाढ़ के पानी में डूब गया है। बाढ़ का पानी वस्ते वस्ते कई फीट ऊंचे पीपल की जड़ में अवस्थित महान लोकनायक बाबा केवल महाराज की समाधि स्थली तक पहुंच चुका है। बाबा केवल महाराज की समाधि स्थली तक बाढ़ के पानी के पहुंच जाने से श्रद्धालुओं को पूजा करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राजकीय मेला स्थल का धर्मशाला भवन के जलमग्न होने से श्रद्धालुओं के रहने में भी कठिनाई होने लगी है। यदि बाढ़ के पानी का यही हाल रहा तो राजकीय मेला स्थल जाने वाली सड़क पर भी यातायात अवरुद्ध होने की संभावना प्रबल हो उठी है। पंचायत के मुखिया कुमारी बंदना समाजसेवी संजय कुमार राय एवं बाबा केवल महाराज पूजा समिति के सदस्यों ने प्रखंड एवं जिला प्रशासन से यहां नाव की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।
नून नदी की तेज धार में डूबने से दो चरवाहों को बचाया।
जानकी ठाकुरबाड़ी में अखंड रामायण पाठ महायज्ञ समारोह !
राम मंदिर शिलान्यास की खुशी में पांच सौ इक्यावन दीप प्रज्वलित !
राम मंदिर शिलान्यास की खुशी में पचास किलो लड्डू का वितरण !
