* विधुत शिकायत केंद्र में फोन नहीं उठाने, कंपलेन नंबर नहीं देने, त्रृटि ठीक नहीं कराने की शिकायत अधीक्षण अभियंता से की शहर के चीनी मील चौक स्थित विधुत काल सेंटर में फोन नहीं उठाने, कभीकदार फोन उठाने पर कंपलेन नंबर नहीं देने, रात में फोन करने पर अभी मिस्त्री नहीं है बोलने, कल ठीक होगा आदि बोलकर टालमटोल करते रहने से सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता आक्रोशित हैं. शहर के विवेक- विहार मुहल्ला के सुभाष मिश्र, लालमणि सिंह, साधना देवी आदि ने कहा कि मुहल्ला में नीम के पेड़ में तीनों फेज तार उलझता रहता है. इस कारण बिजली हमेशा बाधित रहती है. कई बार शिकायत करने पर भी पेड़ नहीं काटा गया है. मोहनपुर रोड के अन्नु झा ने कहा कि डा० आर० एन० सिंह के पास स्थित ट्रांसफार्मर का फ्यूज 5 अगस्त की रात्री गल गयी थी. इसे लेकर काल सेंटर के फोन नंबर-9264456416 पर बार-बार काल किया गया लेकिन फोन नहीं उठाया गया. ऐसे ही शिकायत मुहल्ले के दीपक कुमार, विष्णुदेव प्रसाद आदि ने किया. विवेक- विहार मुहल्ला में 5 अगस्त को करीब 11 बजे रात्री फेज बनाया पुनः फेज गल गया. उक्त आरोपों की जांच एवं फेज बनाने जानकारी देने हेतु जब भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अपने मोबाइल नंबर-7992210945 से 12 बजे रात्री काल सेंटर पर फोन किया, पहले तो बहुत देर तक फोन नहीं उठाया गया. फिर फोन उठाने पर मिस्त्री नहीं है, कल ठीक होगा बोलकर फोन काट दिया गया. इसकी शिकायत अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता से करते हुए माले नेता ने शिकायत केंद्र को चुस्त-दुरूस्त कर विभाग नियमानुसार 24 घंटे काल सेंटर को ऐक्टिव रखें. शहर से लेकर गाँव तक इमरजेंसी में तैनात मिस्त्री से 24 घंटे बिजली त्रृटि मसलन तार जोड़ने, जंपर जोड़ने, फेज बनाने जैसे शिकायत दूर कराएं अन्यथा आंदोलन किया जाएगा.