सिंघिया प्रखंड के निरपुर भररिया पंचायत के भरिहार वार्ड 04 के सभी लोग घर में पानी जाने से आक्रोश में है. लोगों ने बताया कि हमलोगों के घर में कमर से ऊपर पानी है लेकिन मुखिया या किसी पदाधिकारी के द्वारा कोई मदद नहीं मिला है. कमल राम ने बताया कि प्रखंड में कई बार इसकी जानकारी दिया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया. अंत में हार कर आज सड़क जाम किया गया. घंटो जाम के बाद प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच कर मामला को शांत कर यातायात शुरू किया गया. आपको बताते चले कि प्रखंड क्षेत्र में पिछले 20 दिनों से बाढ़ का पानी फैल चूका है. सड़कों पर पानी आने से प्रखंड कार्यालय का संपर्क पूर्ण रूपेण टूट चूका है. जलस्तर में निरंतर बढ़ोतरी जारी है, निचले भागों में रहने वाले के घरों में लगभग 10 -20 फुट पानी है. सभी लोग मवेशी के साथ खुले आसमान में रहने को मजबूर है. लोगों ने बताया कि मात्र 2 फिट पन्नी दे दिया गया जो किसी काम का नहीं है. एएसआई सुबोध कुमार ने मामले को शांत किया. जरुरतमंद लोगों को उनके जरुरत की वव्यस्था मौके पर ही किया गया. लोगों ने कहा कि हमारी मांग पूरी नहीं होने पर पुनः सड़क जाम किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
