बिहार के चर्चित अररिया गैंगरेप कांड में पीड़िता को मदद करने के जुर्म में 10 जुलाई से समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय उपकारा में बंद जन जागरण शक्ति संगठन के कल्याणी और तनमय सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद सारी प्रक्रिया पूरी कर 5 अगस्त को देर शाम दलसिंहसराय उपकारा से बाहर निकले. उनके बाहर निकलने की खबर मिलते ही भाकपा माले, आइसा, इनौस, ऐपवा, चेतना सामाजिक संस्था के कार्यकर्ता समेत तमाम आंदोलनकारियों के बीच खुशी की लहर फैल गई. हंसते हुए बाहर निकलते ही कल्याणी एवं तनमय ने कहा कि अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए लड़ाई जारी रहेगा. नेताद्वय ने तमाम आंदोलनकारी, पत्रकार, बुद्धिजीवी, एनजीओ एवं सहयोग देने वाले अच्छे अधिकारी, कर्मी के प्रति धन्यवाद देते हुए साथी द्वारा लाये गये निजी वाहन से अपने कार्यक्षेत्र अररिया के लिए कूच किए. विदित हो कि अररिया में एक गैंगरेप पीड़िता सहित उक्त दो सामाजिक कार्यकर्ताओं को अदालत की अवमानना के आरोप में 10 जुलाई को हिरासत में लेकर समस्तीपुर के दलसिंहसराय उपकारा भेज दिया गया था. आंदोलन से मामला चर्चित होने पर 18 जुलाई को पीड़िता को जमानत मिल गई थी जबकी दोनों कार्यकर्ता जेल में थे. तबसे भाकपा माले के सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ऐपवा के बंदना सिंह, आइसा के सुनील कुमार, चेतना के डा० मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में समस्तीपुर में अनवरत आंदोलन जारी था। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।