घोटाले की जांच को इच्छुक पंचायत वासी समस्तीपुर मोबाइल वाणी( चांद जहीर संवाददाता उजियारपुर) उजियारपुर प्रखंड के चांद चौड़ पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 1 में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व शुरू हुआ नल जल योजना अभी तक पूरा नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत के वार्ड संख्या एक में किसी तरह पानी के पाइप को बिछा दिया गया है लेकिन उसमें नल देने की जरूरत आज तक महसूस नहीं हुई है। पानी के प्रेशर की बात की जाए तो वह अपने आप में ही शर्म महसूस कर रही है। जिन जिन घरों में पानी का पाइप मिट्टी के जितने नीचे है पानी वहीं से थोड़ा बहुत मिलता है पाइप को थोड़ा उठाने के क्रम में पानी अपना दम तोड़ देती है। फल स्वरुप मिट्टी के जितने नीचे पानी का पाइप गया है लोग वहीं पर गड्ढा खोदकर किसी तरह से पानी को उपयोग में लाते हैं। पंचायत की मुखिया श्रीमती ललिता देवी के अनुसार हमने एस्टीमेट से ज्यादा काम कर दिया है अब मेरे पास इस योजना की राशि नहीं है जिसकी जानकारी हमने संबंधित पदाधिकारी को दे दी है। वहीं इसे ग्रामीण घोटाला मान जांच की उम्मीद लगाए बैठे हैं। धन्यवाद