* पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता एवं उनके पुत्री के हमलावरों को पुलिस शीध्र गिरफ्तार करे- सुरेन्द्र समस्तीपुर 7 अगस्त '20 जिले के वारिसनगर थानाक्षेत्र के गोही निवासी युवा पत्रकार सरवन कुमार एवं उनकी पुत्री रागनी कुमारी पर गत रात बाईक सवार अपराधियों द्वारा गोली मारकर कातिलाना हमला किये जाने की निंदा करते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से की है. माले नेता ने बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है. उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र के चौथे खंभे के प्रहरी पर हमला बेहद चिंतनीय है. पुलिस प्रशासन बढ़ते अपराधिक घटना पर रोक लगाते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल में बंद करें साथ ही पत्रकार एवं परिजनों की सुरक्षा की गारंटी करें अन्यथा भाकपा माले पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगी.
