समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जिला प्रशासन से समस्तीपुर शहर से शीघ्र जल निकासी कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि लोगों का कोरोना संक्रमित पानी के साथ जिंदगी कट रहा है। दो-ढ़ाई फिट सड़क पर सड़ांध वाला पानी से होकर लोग आने-जाने को मजबूर है। शहर के काशीपुर , न्यू कॉलोनी धरमपुर, B.Ed कॉलेज रोड , वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, बारह पत्थर मोहल्ला , आदर्शनगर , विवेक विहार , बहादुरपुर , श्री कृष्णापुरी, मुसापुर आदि क्षेत्रो में जलजमाव रहने से राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पर रहा है l सड़क पर नाले का गंदगी युक्त जल जमाव एवं बारिश का पानी मिश्रण हो जाने के कारण मुहल्ले के लोगों को जीना मुश्किल हो रहा है l मुहल्ले वासियों ने नगर परिषद् के उच्चाधिकारियों से कई बार जल निकासी की मांग की है, लेकिन नगर परिषद् के द्वारा अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया है l जिसके कारण जल निकासी हेतु इस दिशा में अभी तक समुचित कार्रवाई नहीं किया गया है l विधायक ने कहा कि उन्होंने भी नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी तथा जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकृष्ट कराया है , किन्तु सरकारी स्तर पर केवल खानापूर्ति की जा रही है l जल निकासी हेतु समुचित व्यवस्था नहीं किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व निराशाजनक पहलू है l जल जमाव के कारण व्यापक स्तर पर महानारी फैलने की आशंका है l उन्होंने कहा कि जल निकासी हेतु मोटर की संख्या को चार गुणा करने की जरुरत है l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि अगर 72 घंटे के अंदर शहर से जल निकासी हेतु समुचित व्यवस्था नहीं किया गया तो वो अपने समर्थको के साथ निर्णायक आंदोलन की शंखनाद करेंगे l