सकरा तथा मुरौल प्रखंड के कई गावों में बाढ़ का पानी आने के कारण हजारों की संख्या में ग्रामीण मुसीबत में फंसे हुए हैं। कैंपों में रहकर समय व्यतीत कर रहे बाढ़ पीड़ित ग्रामीणजनों का दर्द देखते हुए कई लोग उनके बीच पहुंच रहे हैं और भोजन व कपड़े का इंतजाम करा रहे हैं। इसी क्रम में सकरा विधायक लालबाबू राम लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का जायजा ले रहे है l सकरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरियारपुर कंध, बाजी बुजुर्ग तथा कटेशर में उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का जायजा लिया तथा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत वितरित किया l इसके अलावा बच्चों को बिस्किट के पैकेट, कपड़े आदि राहत सामग्री के रूप में बांटी। विधायक ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की समस्या को देखते हुए वो लगातार पीड़ितों की सेवा में लगे हुए है l राजद कार्यकर्ताओ के द्वारा युद्ध स्तर बचाव व राहत कार्य जारी है l सकरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित सभी गावों में राहत वितरण जारी है l उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ी कोई सेवा दुनिया में कोई नहीं है l पीड़ितों व जरुरतमंदो की सेवा ही सच्ची सेवा है। लोगों को हमेशा नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सकरा विधानसभा क्षेत्र की हर जनता के दुख दर्द में वे हमेशा साथ रहने के लिए कृतसंकल्पित हैं। मौके पर समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर , मनोज कुमार राय, ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला उर्फ संतोष कुशवाहा , विधायक प्रतिनिधि शशिभूषण राय, राजद नेता भागवत राय, रंजीत राय, रमेश राय, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण राम, शम्भू राय,बसंत यादव,सुनील कुमार,पप्पू जी आदि शामिल थे।