* 11वीं के नामांकन में छात्रा-एससी-एसटी से नामांकन शुल्क लिए जाने के खिलाफ आइसा ने कालेज का किया घेराव * मांग नहीं मानी गई तो तालाबंदी/सड़क जाम आंदोलन- मो० जावेद ताजपुर 10 अगस्त '20 बिहार सरकार के आदेश के आलोक में 11वीं कक्षा में छात्र, छात्रा, एससी-एसटी आदि के सभी छात्रों को नि:शुल्क नामांकन करने की मांग को लेकर जारी आइसा के आंदोलन के अगली कड़ी के बतौर सोमवार को पूर्व सूचनानुसार एलकेभीडी कालेज ताजपुर के प्रशासनिक भवन के सामने आइसा के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया. मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां, झंडे, बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी किया. बुलावे पर छात्रों का एक दल प्रिंसिपल के नाम संबोधित स्मार-पत्र मौके पर तैनात कालेज स्टाफ को सौपकर मांग यथाशीघ्र पूरा करने अन्यथा तालाबंदी के साथ सड़क जाम आंदोलन चलाने की घोषणा की. प्रदर्शन के दौरान एक सभा का आयोजन भी किया गया. अध्यक्षता कालेज अध्यक्ष मो० जावेद ने किया. मनीष कुमार, विकास कुमार, रोहित कुमार, मो० एजाज, मो० आरिफ़ रजा, मो० आबिद, मो० आफताब,मो० नदीम अख्तर, मो० जावेद अकरम आदि छत्रों ने धरना-प्रदर्शन में भाग लिया. इनौस नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया. अपने अध्यक्षीय भाषण में मो० जावेद ने कहा कि बिहार सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाकर कालेज प्रशासन छात्रा, एससी-एसटी आदि से शुल्क ले रही हैं. प्रत्येक स्कूल एवं कालेज में अलग- अलग नामांकन शुल्क लिया जा रहा है. कहीं 15 रू० से लेकर 2 हजार रू० तक नामांकन शुल्क लिया जा रहा है. आइसा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी.
