बिहार पृथ्वी दिवस पर विधायक व पदाधिकारी ने किया पौधारोपण कार्य जल जीवन हरियाली मिशन के तहत बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामबालक सिंह के नेतृत्व में सिंघियाघाट सहित विधानसभा क्षेत्र के कई जगहों पर पौधारोपण कार्य किया गया। वहीं विधायक ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य का हरित आवरण 15 फ़ीसदी से बढ़ाकर 17 फ़ीसदी करना है। इसके तहत मनरेगा के माध्यम से बीते 30 जुलाई से लगातार अभियान के तौर पर पौधारोपण किया जा रहा है। राज्य भर में 2 करोड़ 51लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी पंचायत,प्रखंड और जिला मुख्यालय में पौधारोपण किया जा रहा है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार, थानाध्यक्ष के.सी.भारती, मनरेगा के प्रोग्राम ऑफिसर राजेश कुमार,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल, अमर सिंह, तरुण कुमार सिंह, राजेंद्र ठाकुर,नरेश प्रभाकर, विजय कुमार, शिक्षक महेश कुमार, क्रांति कुमार सहित जदयू के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।