विद्यापतिनगर। थाना परिसर में हर शनिवार की भांति इस शनिवार भी जमीन संबंधित समस्याओं को लेकर राजस्व पदाधिकारी वागीशा प्रियदर्शी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से थानाध्यक्ष फिरोज आलम सहित अंचल के अन्य कर्मी उपस्थित हुए।
विद्यापतिनगर। थाना के सिमरी गांव में अठारह दिन पूर्व हुई सेवानिवृत टेलीफोन एसडीओ रत्नेश्वर प्रसाद राय के घर चोरी की घटना में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। जिससे गांव के लोगो में चोरी को लेकर भय बना रहता है। बताते है कि अज्ञात चोरों ने टेलीफोन एसडीओ के घर चोरी कर नगद, लेपटॉप, जेवर आदि लाखो की चोरी कर फरार हो गया था। जिसमे एसडीओ ने अज्ञात चोरों पर चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस अभी तक सुराग नहीं पकड़ पाई है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से संवाददाता दीपक कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चल रहे कार्यक्रम जलवायु परिवर्तन को लेकर अजय कुमार से जल संरक्षण और मृदा संरक्षण को लेकर साक्षात्कार किया। जिसमे अजय कुमार ने बताया कि उन्हें जलवायु परिवर्तन का कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगा और इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं की सहायता से फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण कर सकते हैं। साथ ही यह बताया कि उन्होंने ढ़ाई एक्कड़ जमीन में आम का वृक्ष लगाया है। जिससे की खेत की जोताई कम हो सके और वायु प्रदुषण को रोका जा सके। उन्होंने यह बताया कि लोगों के लिए यह उत्तम रोजगार साबित हो सकता है। अजय कुमार के द्वारा यह भी बताया गया कि उन्होंने योजना के तहत एक आवेदन लिखकर जमा किया। जिसमे उन्हें सरकार द्वारा हर किस्म के आम के 50-50 पेड़ दिए गए।
Transcript Unavailable.
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के सिवैसिंह पुर पंचायत स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से राजा जान वह ब्रहमपुरा में शनिवार को डिफाल्टर ऋणियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। वही वरीय शाखा प्रबंधक नितेश कुमार झा व शाखा प्रबंधक अमित कुमार के नेतृत्व में अभियान के तहत इस दौरान दर्जन भर से ज्यादा लोगों से समझौता राशि जमा कराई गई । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाने को लेकर शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जगह -जगह आकर्षक पंडाल बनाए जा रहे हैं। राधाकृष्ण मंदिरों का रंग-रोगन व विशेष सजावट की जा रही है। मंदिरों के प्रवेश द्वार को खूबसूरत रूप दिया जा रहा है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के पंचवटी चौक गढ़सिसई में भी पंडालों के अंदर फूलों से सजावट की जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम बहादुरपुर से निशाद अख्तर खान मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे हैं कि उनके घर के आगे ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जो की बिजली आने पर वह ख़राब हो जाता है। इसके लिए उन्होंने जेईई को शिकायत दर्ज करवाई गई है। लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के साहपुर पटौरी से संवादाता अमित कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहें हैं कि पिछले कई वर्षो से चक्साहो और कुसु चौक के बिच सड़क का हालात जर्जर था। इस जानकारी को संवादाता अमित कुमार ने मोबाइल वाणी पर दिनांक 19.8.22 को रिकॉर्ड करवाया और सम्बंधित अधिकारियो को फॉरवर्ड भी किया। खबर का असर यह हुआ है अधिकारियो ने खबर को सुनने के बाद संज्ञान में लिया और उसके बाद सड़क का निर्माण करवाया। जिसके लिए ग्रामीण मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रहें हैं
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के गंगापुर पंचायत के वार्ड नो.11 से हमारे एक श्रोता रघुवीर राय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछा है कि उनके मिर्च के पौधे में झुलसा रोग हो गया है जिससे वो काफी परेशान हैं उन्होंने इसका उपचार पूछा है
राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश महासचिव लाल बाबू महतो के प्रेस रीलीज के अनुसार कुछ दिन पहले दर्ज मुफस्सिल थाना कांड 397/23 में पुलिस के निष्क्रियता के संबध में रालोजद का प्रतिनिधी मण्डल ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय से बात की। श्री पांडेय ने आश्वस्त किया कि जल्द हीं इस मामले का जांच पुरा कर लिया जाएगा एवम दोषी को गिरिफ्तार कर संबंधितों के लिए न्याय सुलभ किया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
