समस्तीपुर जिले केशाहपुर पटोरी प्रखंडमें 29 वर्ष पुराने पटोरी अनुमंडल मुख्यालय में अब तक विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय की स्थापना नहीं हो सकी है इसके लिए मोरवा के विधायक रणविजय साहू ने उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ऊर्जा विभाग पटना के प्रबंधक निदेशक को पत्र भेजा है इसमें विधायक ने कहा कि शाहपुर पटोरी में विद्युत पावर सब स्टेशन कार्यरत है परंतु अनुमंडल मुख्यालय में अब तक विद्युत विभाग का अनुमंडलीय कार्यालय स्थापित नहीं हो सका है वर्तमान में यहां के लोगों को 12 किलोमीटर दूर मोहिउद्दीन नगर जाना पड़ता है जहां आपूर्ति बिल पे करना पड़ता है । पटोरी में लगभग 85 हजार विद्युत उपभोक्ता है जिसे प्रति माह डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक विद्युत राजस्व की प्राप्ति होती है । ऐसी स्थिति में मोहिउद्दीन नगर स्थित कार्यालय को उसी स्थिति में रखते हुए अनुमंडल मुख्यालय पटोरी में एक नया विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय की स्थापना कराई जाए ।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
समस्तीपुर प्रखंड के मोरदिवा पंचायत के सैकड़ों लोगों ने रालोजद प्रदेश महासचिव लाल बाबू महतो एवम अशोक मेहता के नेतृत्व में रालोजद की सदस्यता ली एवम इस मौक़े पर उपस्थित सभी लोगों के सर्वसम्मति से चयनित अमरजीत कुमार कुशवाहा को महासचिव, पूनम कुमारी को सचिव एवं पंकज कुमार कुशवाहा मोरदीवा पंचायत के वार्ड 9 के वार्ड अध्यक्ष के पद पे मनोनित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ साथ प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो ने सभी साथियों से 31 अगस्त को कर्पूरी सभागार में होने वाले जिला सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए अपील की। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वशासी संस्था नेहरु युवा केंद्र समस्तीपुर के मार्गदर्शन में प्रगति आदर्श सेवा केंद्र दूधपूरा समस्तीपुर के तत्वाधान में आदर्श नगर स्थित सिटी सेंट्रल स्कूल के सभागार युवा संवाद @2047 कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ|सर्वप्रथम कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज बिहार राज्य मुखिया संघ द्वारा आवाहन किए गए जिला मुखिया संघ के महाधरना में कही। समस्तीपुर जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार झा की अध्यक्षता यूएन पैलेस मोहनपुर में आयोजित इस धरना को सम्बोधित करते हुए आपकी लड़ाई में हम सड़क से सदन तक आपके साथ हैं, आपकी मांग बहुत हीं जायज है और सरकार को इसे बिना शर्त मानते हुए लागू कर देना चाहिए। पंचायती राज व्यवस्था के महत्वपूर्ण कड़ी के रुप में आपका योगदान समुदाय विकास में अहम है इसलिए मैं पूर्व में भी आपके अधिकार और मांगों के लिए संघर्षरत रहा हुं और अभी भी साथ हूं और भविष्य में भी रहूंगा। वहीं महाधारणा को सम्बोधित करते हुए अन्य अतिथियों एवम मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्षों ने अपने 19 सूत्री मांग के पक्ष में अपनी बात रखी । सभी ने अपने एक स्वर में कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही मिलकर पंचायत के अधिकार में कटौती कर रही है और ग्राम सभा को कमजोर कर रही है। हमारी मांग है कि ग्राम सभा द्वारा पारित योजनाओं को शत प्रतिशत क्रियान्वित किया जाए ।15 में वित्त आयोग एवं छठी राज्य वित्त आयोग से प्राप्त राशि का उपयोग पूर्ण रूपेण पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से हो एवं 73 में संशोधन के अनुरूप पंचायत को दी गई 29 विषयों को पंचायत को सौप जाए। महाधरना को जिलाध्यक्ष राजीव झा के साथ मनोज प्रसाद सुनील, अरविंद राय उर्फ डोमन राय, अजय कुमार, शिवचन्द्र यादव, विश्वनाथ सिंह, संजू कुमारी, नारायण शर्मा, अमरेंद्र सिंह, बबलू सिंह, राम चन्द्र सिंह, चन्द्रमणि सिंह, रत्न सिंह, सरिता देवी, रणजीत महतो, सुनील कुमार शोले, अंजना कुमारी, संजीब सिंह, दिलीप महतो, प्रवीण कुमार, गीता देवी इत्यादि ने संबोधित किया।
विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत निवासी सोनाली ने बीपीएससी की परीक्षा में सफलता लेकर अंकेच्छक के पद को प्राप्त किया है। सोनाली के पिता शैलेंद्र कुमार मधुकर गांव में किसान है और माता रीना देवी गृहणी है। सोनाली के अंकेचछक के पद पर चयन होने से गांव में खुशी की लहर बनी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी डुमड़ी पंचायत में एक युवक ने भूमि विवाद से जुड़े सड़क समास्याओं को लेकर आत्मदाह करने के निर्णय पर एसडीएम समेत कई अन्य आला पदाधिकारी समेत पुलिस बल तैनात । बताया जा रहा है कि डुमरी पंचायत के चपरा गांव के वार्ड नंबर 11 में बरसों से चला आ रहा परोसियो द्वारा भूमि विवाद से जुड़े सड़क की समस्याओं की समाधान न होने पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं से उब कर आज चपरा निवासी उपेन्द्र राय पुत्र रविशंकर कुमार समेत पुरे परिवार प्रशासन के खिलाफ मे आत्मदाह करने का निर्णय लिया था । इस निर्णय को लेकर एसडीम सुश्री निशिकांत डीएसपी रवि शंकर प्रसाद एवं अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह सहित आला पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन देते हुए कहा कि इन सड़क समस्याओं को जल्द ही दुर करने का भरोसा दिया ।वहीं मौजूद पीड़ित रविशंकर प्रसाद अपने ने कहा कि एसडीएम साहिब के द्वारा दिए गए आश्वासन से संतुष्ट हूं । इस मौके पर डीएसपी रविशंकर प्रसाद वीडियो मनीला राज राजस्व पदाधिकारी खुशबू कुमारी सीओ विकास कुमार सिंह एस आई ब्रजकिशोर सिंह एस आई विषद विश्वास थाना प्रभारी सुजीत शर्मा एवं अन्यआला पदाधिकारी मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के दरिया मठ पटोरी के जदयू कार्यालय परिसर मे जदयू बिहार राज्य महिला आयोग के मुख्य अतिथि श्रीमती अश्वमेघ देवी का महिला संगोष्ठी सह अभिनंदन समारोह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुई । जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय किया जबकि संचालन कर रहे पटोरी प्रखंड के अध्यक्ष ललन महतो ने की । इस समारोह में उपस्थित मोरवा विधानसभा के माननीय पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद डॉ जय नाथ ठाकुर मुखिया कमरुल अंसारी मुखिया अनीता देवी लाखन सिंह राजकुमार राम श्रीमती कंचन देवी पूर्व पंचायत समिति मोहम्मद कमल शेखर मिश्रा जितेश चौधरी शांति देवी रिजवान अंसारी बेनी सिंह संजीव कुमार सिंह मिथिलेश झा रवीन्द्र कुमार ओमनाथ राय बेबी देवी बबीता देवी वीणा देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो, प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता के नेतृत्व में रालोजद की सदस्यता दिन प्रति दिन बढ़ रही है जबकि संगठन भी काफी मजबूत हो रहा है और इसी कड़ी में आज पुणास में हुए बैठक में संगठन सचिव का दायित्व विनोद सहनी एवम अवनीश कुमार को मिली, जबकि कमलेश सहनी सचिव बनाए गए एवं प्रमोद सहनी को पुनास पंचायत के वार्ड न0 8 के वार्ड अध्यक्ष के पद पे मनोनित कर नियुक्ति पत्र दिया गया। बैठक में में अर्जुन सहनी प्रखंड उपाध्यक्ष, जयराम सिंह पंचायत अध्यक्ष बाजितपुर, विदल कुमार, धर्मेंद्र सहनी, कैलू सहनी, मो0 शमशाद,बबलू सहनी,विनोद सहनी सहित अन्य कई लोगों ने भाग लिया एवं सभी लोगो ने आगामी 31 अगस्त को होने वाले जिला सम्मेलन के भरपूर सफलता का प्रण लिया।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
