बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से चन्दन कुमार पूछ रहें हैं की आधार कार्ड में फोटो चेंज करवाने के लिए क्या करना होगा

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से कुंदन कुमार जानकारी चाहते हैं की आधार कार्ड बनाने में कौन कौन सा डॉक्यूमेंट लगता है। और पूछ रहें हैं की कल्याणपुर में आधार कार्ड का सेंटर कहाँ है

पार्टी गठन के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल का पहला जिला सम्मेलन आगामी 31 अगस्त को आयोजित है इसकी तैयारियों का पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महासचिव लाल बाबू महतो ने बताया की समस्तीपुर जिला सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा जी का आगमन है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के चैतपुर पंचायत से विश्वकांत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बोल रहें हैं की इंदिरा आवास योजना का लाभ लेने के लिए 20 हजार रूपए घुस देना पड़ता है। तो ये जानना चाहते हैं की बिना घुस दिए इंदिरा आवास योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से रेनू देवी बता रही हैं की इनके गाय को चेचक बीमारी हो गयी है। तो ये उस बीमारी की दवा के बारे में जानकारी चाहती हैं

पटना के अगमकुआं थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार को स्थानीय मसलों के त्वरित निष्पादन एवम विकासोन्मुखी सोच के लिए आज रालोजद प्रदेश महासचिव लाल बाबू महतो ने सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित पटना जिला महासचिव शुभम राज ने कहा की जब से वर्तमान थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया है तब से थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं में कमी आई है एवम स्थानीय लोग भी थानाध्यक्ष के व्यवहार व सक्रियता से काफी प्रसन्न हैं।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक कुमार ने से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की लाल किला देश का धरोहर है। वहां से देश को सम्बोधन किया जाता है। जो प्रधानमंत्री बनते हैं वही वहां से देश को सम्बोधन करते हैं। इस पर अगर कोई राजनीती करता है तो गलत बात है। जब 1985 से 1990 का दौर था तब संबोधन देश के हित में हुआ करता था। खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चंद्रयान 3 के सफलता पूर्वक लैंडिंग होने के अवसर पर समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी पंचायत के लोक प्रिय युवा मुखिया सुरेन्द्र राय व पंचायत समिति सदस्य मनोज जयसवाल समेत अन्य युवाओं ने इस सफलता पर मोहिउद्दीन नगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं युवाओं ने भारत के वैज्ञानिकों को बधाई दी है ।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाने क्षेत्र के दुबहा पंचायत के वार्ड संख्या 11 में चोरों ने भीषण डकैती करते हुए 20 लाख नगद सहित गोल्ड की चोरी करते हुए फरार हो गया । मौके पर पहुंची स्थानीय अपर थाना अध्यक्ष सोनू कुमार एवं एस आई नरेश यादव के नेतृत्व में पहुंची पुलिस इस मामले की तफ्तीस कर रही है । वहीं अपर थाना अध्यक्ष सोनु कुमार ने बताया कि घटना सत्य है । पुलिस इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही । वहीं इस घटना को लेकर परिजनों ने भी बताया कि आधी रात को चोरों ने दिवाल काट कर नगदी सहित सोना चांदी सब कुछ ले गया ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

जिला मुख्यालय में शहीद रामफल मंडल के शहीदी दिवस को पुण्य तिथि के रूप में मनाया गया। समस्तीपुर जिला मुख्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद के अध्यक्षता में भी मनायी गयो। शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस के अवसर पर प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो ने कहा कि शहीद रामफल मंडल स्वतंत्रता आंदोलन के जाबांज क्रांतिकारी नेता थे जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अस्त्र उठाया और अंग्रेज की हत्या को हस्ते हुए स्वीकार करते हुए फांसी के फंदे पे झूल गए।आज शहीदी दिवस पे उन्हें याद कर पार्टी के साथियों जिसमें प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत कुशवाहा, प्रधान महासचिव ठाकुर धर्मवीर सिंह,अरुण सिंह मुखिया सह वरीय जिला उपाध्यक्ष,हरिनारायण राय जिला उपाध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष शिरोमन कुशवाहा,दुर्गेश राय, रंजीत कुमार जिला महासचिव,इंद्रजीत साह, अशोक मेहता प्रखंड अध्यक्ष समस्तीपुर, सपना राज,सहित सैकड़ों साथियों ने शहीद रामफल मंडल के तेलीय चित्र पे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।