आज वर्षा के फुहारों के बीच रालोजद परिवार के विस्तार हेतू रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के लोकविकासवादी विचार को प्रदेश महासचिव लाल बाबू महतो, एवम प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता ने पंचायत अध्यक्ष मोरदीवा बैधनाथ पासवान के प्रस्ताव पर रामनारायण सिंह को प्रखंड उपाध्यक्ष,सुरेंद्र कुमार को महासचिव, सुनील कुमार कुशवाहा को संगठन सचिव,विद्यानंद कुमार को संगठन सचिव, रामलाल पंडित को सचिव,अजीत कुमार को सचिव,राम पुकार सिंह को सचिव,देव नारायण महतो को सचिव मनोनित किया। इसी मौके पर मोरदीवा पंचायत के वार्ड 5 के वार्ड अध्यक्ष संतोष कुमार को जबकि पंकज कुमार को वार्ड 10 के वार्ड अध्यक्ष के पद पर मनोनित कर नियुक्ति पत्र दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो ने सभी लोगों से आगामी 31 अगस्त को कर्पूरी सभागार सर्किट हाउस के पीछे होने वाले जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की।
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के, वार्ड संख्या 2 के टांडा गांव स्थित , नव विवाहित महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फेल गई है । बताया जा रहा है कि मृत महिला के पति राहुल कुमार राय एवं पूरे परिवार के द्वारा काफी दिनों से मृतक महिला पर दहेज को लेकर काफी दिनों से प्रताड़ित व मारपिट किया करता था । वहीं सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगासरा गांव के रहने वाला मृत महिला के भाई रामराजी कुमार ने पति सहित पुरे परिवार पर दहेज एवं अन्य कई तरह का गम्भीर आरोप लगाया है । मृतक की पहचान कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के टांड़ा गांव के राहुल कुमार के पत्नी सुस्मिता कुमारी के रूप में किया गया है । घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
आज नीरपुर में रालोजद की समस्तीपुर प्रखण्ड इकाई के विस्तार के क्रम में प्रदेश महासचिव लाल बाबू महतो एवम प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक मेहता ने संजय कुशवाहा जिला महासचिव, अशोक कुमार चौधरी पूर्व मुखिया प्रत्यासी, हरिलाल सहनी,राम चंद्र महतो, मो0 लुकमान, मो0 मुस्ताक,तनवीर आलम, मो0 आसिफ,सुजीत कुमार, महेश्वर सहनी, मो0 फैज, मो0 इजहार, राम नारायण महतो, मुकेश कुमार कुशवाहा, हरेकिशुन सहनी वर्तमान वार्ड सदस्य एवं उपस्थित अन्य ग्रामीणों के सर्वसम्मति से इंजीनियर गुलाम जिलानी को प्रखंड उपाध्यक्ष जबकि अशोक कुमार चौधरी को नीरपुर पंचायत अध्यक्ष तथा हरेकिशुन सहनी को कर्पूरीग्राम के पंचायत अध्यक्ष के पद पे मनोनित करते हुए नियुक्ति पत्र दिया। प्रधान महासचिव लाल बाबू महतो ने बताया की समस्तीपुर प्रखण्ड के सभी पंचायतों में अब पंचायत अध्यक्ष मनोनित कर लिए गए हैं जबकि कई पंचायतों में कार्यकारिणी भी गठित कर ली गई है और जिन पंचायतों में बचा है वहां 30 अगस्त कर कार्यकारिणी गठित कर ली जायेगी एवम आगामी 31 अगस्त को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा जी के विचारों से प्रेरित होते हुए जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शनिवार को संध्या के समय समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर के युवा नेता राम मोहन राय के नेतृत्व में शहिद SHO नंदकिशोर यादव के शहादत पर मोहिउद्दीन नगर के भाजपा,लोजपा राजद पार्टी के संचालन में युवा नेताओं संघ मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के तमाम युवाओं ने आक्रोषपूर्ण कैंडल मार्च निकाल कर एकता का परिचय देते हुए शहीद नंदकिशोर यादव अमर रहें नारों के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के लसकारा गांव में आज शुक्रवार को दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ को लेकर दूसरे का 151 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकल गया है। वहीं श्रद्धालुओं के द्वारा काली दुर्गे राधेश्याम गौरी शंकर सीताराम महामंत्र का जाप शुरू किया गया है। इस मौके पर यजमान संजय चौधरी,संगम देवी, डॉक्टर दिलीप कुमार चौधरी,नागो चौधरी, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
राष्ट्रीय लोक जनता दल समस्तीपुर प्रखंड इकाई के संगठन के विस्तार हेतू केवस निजामत पंचायत के प्रसिद्ध मंदिर जागेश्वर धाम मंदिर के प्रांगण में रालोजद प्रदेश महासचिव लाल बाबू महतो एवम प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता ने सर्वसम्मति से मेघन गिरी, मदन कुमार कुशवाहा, उर्मिला देवी को प्रखंड सचिव एवम विकाश कुमार को संगठन सचिव के पद पर मनोनित किया। इसी बैठक में रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नीति एवं उनके विचारों में विश्वास रखते हुए बैठक में उपस्थित सैकड़ों पंचायत निवासियों ने राजद एवं जदयू से अलग होकर रालोजद पार्टी के प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया एवं सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता ने के पद पे मनोनित कर नियुक्ति पत्र दिया।मौके पर अमर कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष, मो0 गुलहसन पंचायत अध्यक्ष इत्यादि मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो ने सभी लोगो से आगामी 31 अगस्त को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
