Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
अपनी कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो एवं समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता ने राष्ट्रीय लोक जनता दल के संगठन के विस्तार का के लिए प्रतिदिन अलग अलग पंचायतों में बैठक कर रहे हैं और इन बैठकों में आम लोगों को इकट्ठा कर लोगों को रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेंद्र कुशवाहा के नीति एवं उनके विचारों को बताते हैं और इसी कड़ी में आज छतौना के अजब लाल दास,दिनेश दास, के साथ सैकड़ों दलित साथी ने राजद व जदयू के विचारों से अलग होते हुए बड़े उम्मीद से रालोजद के प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया तथा सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता ने दिलीप दास पूर्व मुखिया प्रत्याशी को प्रखंड सचिव, पवन पंकज वर्तमान वार्ड सदस्य को संगठन सचिव के पद पे मनोनित कर नियुक्ति पत्र दिया। मौके पे प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो ने सभी लोगो से आगामी 31 अगस्त को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर 17 अगस्त। समस्तीपुर स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण कार्य के महत्वपूर्ण सहयोगी कुरियर कर्मी आज अपने 19 सूत्री मांगो के साथ जिला मुख्यालय में बिहार चिकित्सा एवम जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवम कुरियर संघ के बैनर के तले प्रदर्शन किया एवम विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कुरियर कर्मी ,आशा एवम चिकित्सा संघ के सदस्यों ने महा संघ स्थल से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गो से अपना प्रदर्शन करते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री एवम उपमुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र प्रेषित करने हेतु अपना ज्ञापन सौंपा। चिकित्सा संघ के जिला मंत्री राजीव रंजन ने प्रदर्शन के संबंध में मीडिया कर्मियों से ही चर्चा में बताया की हमारी प्रमुख है की सरकार सभी कुरियर कर्मी को सरकारी कर्मी घोषित करे, कर्मियों को 500 रुपए प्रति वैक्सीन भुगतान करे, 1000 की आबादी पर स्वास्थ्य मित्र का पद सृजित करे के साथ अन्य मांगों हैं जिसकी प्रति ज्ञापन के रूप में सौंपा गया। सरकार अगर इन पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करती है तो हम अपनी मांगों के लिए संघर्ष करेंगे, और अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रखेंगे। प्रदर्शन में कुरियर संघ के जिला मंत्री दिलीप कुमार, चिकत्सा महासंघ के अध्यक्ष राम कुमार झा, संयुक्त मंत्री रेखा कुमारी एवम उपाध्यक्ष रंजना कुमारी, आशा की प्रखंड अध्यक्ष पूनम कुमारी, नूतन कुमारी, कुरियर के विभिन्न प्रखंडों के साथी विष्णु देव सिंह, सुमन शंकर सिंह, अंजनी कुमार, अरुण गोस्वामी, बलिराम कुमार, मोहम्मद मुस्तफा, आत्मा राम राय,सीता राम सिंह, जमुना प्रसाद राय, विजय शंकर ठाकुर, गंगा राम रजक, उमेश प्रसाद सिंह, आलोक कुमार आदि उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर बस्ती पश्चिम के टांढा गांव में शहीद नंदकिशोर यादव के याद में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई ।इस अवसर पर कॉमरेड मनोज प्रसाद सुनील ने संबोधित करते हुए कहा कि शहीद नंदकिशोर यादव एक अच्छे ईमानदार एवं मिलनसार कर्तव्य निष्ट पुलिस पदाधिकारी थे , उन्होंने अपने जीवन काल में अपराधियों द्वारा चलाए गए गोली से हुई मौत पर आम लोगों में भय का वातावरण बन गया है । जब पुलिस का ही डर अपराधियों में खत्म हो गया हो तब आमजन को क्या-क्या होगा भगवान ही मालिक है । उन्होंने कहा कि जिला में गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन एवं राज्य सरकार से मांग किया गया है , कि अपराधी एवं माफियाओं को नेस्तनाबूद करने के लिए कठोर कठोर कदम उठावें एवं मृत नंदकिशोर यादव के हत्यारों को फांसी दे । इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कि कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
गुरुवार को समस्तीपुर जिले के दूधपुरा जेल मैदान के परिसर में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपने पड़ाव स्थल पर बीते कई महिनों से जिले के पदयात्रा कर आज अंतिम पड़ाव स्थल के दौरान प्रेस वार्ता करते हुए नीतीश कुमार व इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसते हुए उन्होंने क्या कुछ कहा सुनें इस खास रिपोर्ट में ।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के पूसा प्रखंड से जीतेन्दर कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि उन्होंने बैंगन का खेती किया है और उसमे बांझपन की समस्या है। वे जानना चाहते हैं कि इसके लिए क्या करें ?
Transcript Unavailable.
