समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोहनपुर प्रखंड प्रमुख संगीता देवी के कर कमलों द्वारा मोहनपुर पंचायत में बने नव निर्मित जीविका भवन का उद्घाटन किया गया । बताया जा रहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में तकरीबन 17 लाख की लागत से बने नव निर्मित जीविका भवन का उद्घाटन करते हुए मोहनपुर प्रखंड प्रमुख संगीता देवी बीडीओ मनीला राज आर ओ सोमलता कुमारी पी.ओ संजीव कुमार मुखिया बबिता देवी व वीना देवी समेत अन्य कई पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने जीविका भवन के उद्घाटन उपरांत निरीक्षण कर सराहना की। इस मौके पर अंचल राजस्व अधिकारी खुशबू कुमारी, विशुनदेव राम, बी पी एम आदित्य पाठक पूर्व प्रमुख कमलकान्त राय, उप प्रमुख अमरेश कुमार सिंह मुखिया अरविन्द कुमार राय उर्फ डोमन राय पूर्व मुखिया प्रेम शीला कुमारी शिवजी दास समिति दिनेश राय राजेश राय शंकर राय राममोहन राय पंचायत समिति सदस्य किरण देवी आरती कुमारी चुनचुन राय सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार को समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर बेरी पंचायत के लोकप्रिय मुखिया रेखा देवी ने झंडा तोलन कर धूमधाम के साथ 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । बताया जा रहा है कि बीते कई वर्षों से मुखिया रेखा देवी अपने पंचायत के जनता ओं को सेवा करते हुए आ रहे हैं इन्हीं सेवा को लेकर जनता कई बार मुखिया प्रतिनिधित्व का मौका देते हुए आ रहा है । जहां जनता के हित में विकास के क्षेत्र में भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत क्षेत्र बनाने को लेकर कृत संकल्प है । उन्होंने अपने पंचायत के लाचार गरीब गुरुवा के पति दायित्व को निभाते हुए जनता की सेवा करने के लिए जाने जाते हैं। और आगे भी सेवा करते रहेंगे । आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों क्षेत्र वासियों पंचायत वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड के कई क्षेत्रों में लोग मटमैले पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी भरते ही मिट्टी की परत बर्तनों की सतह पर दिखने लगती है। समस्या उन घरों के लिए किसी सजा से कम नहीं जो पूरी तरह पानी की सरकारी व्यवस्था पर टिके हैं। बारिश के मौसम में चिकित्सक खासतौर पर शुद्ध पानी पीने की सलाह दे रहे है। लेकिन एक सप्ताह से अधिक कुछ पंचायतों में लगे नल जल योजना के नलों में मटमैला पानी आ रहा है। इससे बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। वहीं रोजाना पेयजल सप्लाई पर अनिश्चितता बनी रहती है कि, पानी कब आएगा। गंदे पानी से परेशान ग्रामीणों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। आरोप है कि पेयजल आपूर्ति के लिए पंचायत में जो पानी की टंकिया बनाई गई है, उन्हें कई सालों से साफ ही नहीं किया गया है। जिन पाइप लाइनों से होकर पानी गुजरता है, वह भी पुरानी हो चुकी हैं। पाइप लाइन में लीकेज होने की वजह से गंदा पानी नलों में आ रहा है, जिसके कारण ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही साफ पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो वह बाल्टियों में गंदा पानी लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

राष्ट्रीय लोक जनता दल प्रखंड समस्तीपुर के संगठन का विस्तार बैठक छतौना पंचायत के नवल किशोर सिंह कुशवाहा के आवास पर हुई। बैठक करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता ने पार्टी के प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो, जिला महासचिव संजय कुशवाहा, पंचायत अध्यक्ष छतौना राज कुमार सिंह के उपस्थिति में राजीव रंजन सिंह कुशवाहा को प्रखंड महासचिव, श्रीमती मीना देवी वर्तमान वार्ड सदस्य को प्रखंड सचिव, श्री राम हुलास चौपाल को पार्टी के वार्ड अध्यक्ष के पद पे नियुक्त किया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेन्द्र कुशवाहा के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी के प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता लेने वालों में जय किशोर महतो जो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से इस्तीफा देकर रालोजद के सदस्य बने, वीणा देवी वर्तमान पंच सदस्य,श्याम किशोर महतो,गोपाल चौपाल,वीरेंद्र प्रताप सिंह,प्रमोद दास,प्रेम चंद्र महतो, सुधीर पासवान,चंदन राय, हरीश चंद्र महतो,कृष्ण कुमार दास ने भी प्राथमिक सदस्यता लिया। मौके पे प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी 31 अगस्त को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील सभी लोगो से की है और कहा की सभी समुदाय से लोगो के जुड़ने पे पार्टी को जमीनी स्तर पे मजबूती मिलेगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

पूरे एक महीने दो दिन बाद आज 14 अगस्त आशा कार्यकर्ताओं के संघर्ष की सफलता को आशा कार्यकर्ताओं ने आज विजय दिवस के रुप में मनाया हैं। बिहार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आम समुदाय को स्वास्थ्य सुविधा के लाभ दिलाने वाली अहम कड़ी आशा कार्यकर्ताओं का सरकार से जारी लंबा लंबा गतिरोध आज बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को 2500 रुपया प्रतिमाह मानदेय के घोषणा के साथ हीं खत्म हो गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस करेगा, इन कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर रहने से संस्थागत प्रसव एवम टीकाकरण में राज्य सरकार को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा था। इस लंबे संघर्ष के बीच विगत 12 अगस्त को पटना में आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ उपमुख्यमंत्री की बैठक हुई थी जिसके बाद आज यह घोषणा की गई है और इस निर्णय का स्वागत करते हुए बिहार राज्य आशा कार्यकर्त्ता एवम आशा फैसिलिटेटर संघ ने हड़ताल समाप्ति का ऐलान कर दिया और अब सभी कर्मी गन अपने कार्य पर जल्द हीं वापस होंगे। उपमुख्यमंत्री की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राज्य सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अलावा आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर ₹2500 करेगी साथ हीं राज्य सरकार कर्मचारियों के अन्य मांगों पर भी केंद्र से बातचीत करेगी इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के खजाने पर प्रतिवर्ष 180 करोड रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा वहीं समस्तीपुर में संघ की जिलामंत्री सुनीता प्रसाद ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी जीत है सरकार ने हमारी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है इसमें उनकी सेवाओं के लिए पारितोषिक के बजाय मानदेय शब्द के उपयोग की मांग में शामिल है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के पूसा प्रखंड के चंदौली गाँव से हमारी एक संवाददाता माला देवी ने लड्डू लाल ठाकुर से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की अभी जो धान का खेती किये हैं वो शरी विधि से किये हैं। पर पानी के आभाव में खेती करने में देरी हो गई। जिस कारण पौधा की बढ़ोतरी रुकेगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

13 अगस्त को नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर खेल मैदान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत वाटिका का निर्माण किया गया । इसकी अध्यक्षता कल्याणपुर प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो० एजाज ने किया इसका नेतृत्व एकता युवा मंडल के सचिव राजा कुमार ने किया। मो० एजाज ने बताया कि 9 -15 अगस्त तक भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष को बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है,जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया.वीर सेनानियों की याद में देशभर में पौधारोपण कर अमृत वाटिका का निर्माण किया जा रहा है साथ ही अमृत कल के पंचप्रण शपथ भी दिलाना है जिसके तहत आज 75 युवाओं ने 75 पौधारोपण कर अमृत वाटिका का निर्माण किया है मौके पर एकता युवा मंडल के सदस्य हेमंत कुमार ,मो० अफताब, रोशन कुमार विकास कुमार अमित कुमार, विशाल कुमार ,मो० इमानुल्लाह, अभिनव कुमार कुंदन कुमार अनमोल कुमार अनिकेत कुमार रोशन कुमार बिट्टू कुमार रूपेश कुमार आदि युवा उपस्थित है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी अगामी 16 अगस्त, 2023 तक के मीसम पूर्वानुमान के अनुसार अनेक स्थानों पर अगले 24-36 घंटों में मध्यम वर्षा हो सकती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर से संवाददाता रत्न शंकर भारदवाज ने बताया कि उन्होंने समस्तीपुर मोबाइल वाणी पर दिनांक 16-07-23 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमें बताया कि विद्यापतिधाम स्मारक चौक पर लगा हाई मास्क लाइट पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ था और लोगों के द्वारा अथक प्रयास करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने बतया कि यह हाई मास्क लाइट करीब 10 वर्ष पहले तत्कालीन मंत्री नागमणि के द्वारा लगवाया था। उसके बाद लोगों का कहना था कि यह लाइट लगने के बाद सिर्फ साल में एक बार ही विद्यापति राजकीय महोत्सव में जलाया जाता था और ट्रांसफॉर्मर में लोड ज्यादा होने के कारण इसका कनेक्शन काट दिया जाता था। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों द्वारा अधिकारी से पूछने पर हर बार उसे जलाने की बात कही जाती थी, जिस पर जनप्रतिनिधि का कोई भी ध्यान नहीं दिया जाता था और आज यह शोभा की वस्तु बन कर रह गयी थी। उसके बाद इस खबर को लगातार मोबाइल वाणी पर चलाया गया विद्युत अधिकारी को सुनाया गया। इस खबर का असर यह देखने को मिला की बिजली विभाग द्वारा बंद पड़ी हुई लाइट के तार को मरम्मती कराकर और तार बदली कर जलाया गया। साथ ही स्थानीय लोगों और व्यवसायियों द्वारा यह कहना है कि स्मारक चौक पर मास्क लाइट जलता रहे।

जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय के सभागार में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत् जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की ओर से बैठक की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत राज अख्तियारपुर बलभद्र की सम्मानित पंचायत समिति सदस्य सह सरायरंजन प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अध्यक्ष गौरीशंकर चौरसिया, सचिव सुरेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी सहित अन्य अतिथियों नें संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र से जुड़े कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के जिला कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी और अनिल कुमार नें कहा कि पूरे समस्तीपुर जिला में इस अभियान के तहत् 150 गांव को बाल विवाह मुक्त बनानें का संकल्प लिया गया है। प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी नें कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप और कानूनन अपराध है, इसे रोकना हम सभी की जिम्मेवारी है। गौरीशंकर चौरसिया नें कहा कि बाल विवाह को रोकने के इस महत्वपूर्ण कार्य में सभी का सहयोग जरूरी है। सुरेन्द्र कुमार नें कहा कि बाल विवाह हमारे समाज में जड़ तक फैला हुआ सामाजिक बुराई, कुरीति और कोढ़ है, इससे बच्चों को बचाना है। बच्चों के संरक्षण व अधिकारों की सुरक्षा के लिए बाल संरक्षण समिति के कार्यो की जानकारी जन-जन तक पहुंचानें की आवश्यकता है। किरण कुमारी नें बताया कि बाल विवाह की सूचना मिले तो तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित संस्था, बचपन बचाओ आंदोलन व चाइल्ड लाइन को दें। मौके पर उपस्थित कौशल कुमार, सपोर्ट पर्सन नें चाइल्ड लाइन की नि:शुल्क राष्ट्रीय फोन सेवा 1098 की भी जानकारी लोगों को दी। इस एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सह मासिक बैठक में रविन्द्र पासवान, बलराम चौरसिया, वीणा कुमारी, दिनेश प्रसाद चौरसिया, नवनीत कुमार, ललिता कुमारी, कम्यूनिटी सोशल वर्कर्स अमृता प्रीतम, काजल कुमारी, नेहा कुमारी, बीभा कुमारी, कौशल्या कुमारी, सुवंश कुमार ठाकुर, रामा कुमार, रश्मि कुमारी, रीता कुमारी, प्रेम कुमार महतो, मुकेश कुमार सभी नें समस्तीपुर जिला के दस प्रखंड के 150 गांव को एक साल के अंदर बाल विवाह मुक्त गांव बनानें का संकल्प लिया और साथ हीं सब मिलकर इन गांवों से बाल श्रम, बाल यौन शोषण और बाल व्यापार की घटनाओं पर भी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, बाल संरक्षण समिति, बाल पंचायत व किशोरी पंचायत की मदद से रोक लगायेंगे। बाल श्रम, बाल दूर्व्यापार, बाल विवाह और बाल यौन हिंसा से बचाव के लिए भारतीय संविधान के अंतर्गत बनाईं गई लोकतांत्रिक संस्थानों को भी संवेदनशील और मजबूत बनाकर जबाबदेह बनायेगें। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए 150 गांवों में कार्यरत 15 कम्यूनिटी सोशल वर्कर्स के द्वारा पीड़ित बच्चों को त्वरित न्याय दिलाने हेतु डिजिटल रूप से लैश करते हुए कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन - यूएस की मदद से स्मार्टफोन (मोबाईल) उपलब्ध कराया गया, जिसका वितरण माननीय प्रखंड प्रमुख एवं अध्यक्ष जी के कर कमलों से किया गया।