बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की पिछले तीन दिनों से प्रखंड क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश के कारण मुख्य बाजारों समेत गली-मोहल्लों की सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं, वहीं तेज हवा के कारण जगह-जगह पेड़ गिर जाने से यातायात एवं विद्युत व्यवस्था बाधित रही, जिससे आम लोगों कों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड क्षेत्र के मऊ बाजार में लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़क पर 2-3 फीट तक पानी जमा हो गया है, जिस कारण दुकानदारों एवं आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले में बढ़ते अपराध व लूटपाट की घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाने को ले रविवार को पुलिस ने बाइक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने जमकर वाहन चेेकिंग अभियान चलाया। इसके लिए दुपहिया वाहनों को रोक कागजातों की जांच की गई। अभियान के तहत बजरंगी चौक, मऊ बाजार, गढ़सिसई, कांचा, सुभानीपुर तीन मुहानी के पास पुलिस ने दो घंटे से अधिक समय तक सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बदलते मौसम के साथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव एवं मोहल्लों में आई फ्लू पांव पसार रहा है। आई फ्लू का शिकार ज्यादातर छोटे-छोटे मासूम बच्चे हो रहे हैं। जिस कारण उनके अभिभावकों को भी आई फ्लू हो रहा है। प्रखंड क्षेत्र के साहिट, गढ़सिसई, बंगराहा, सिमरी आदि गांव में दर्जनों लोग आई फ्लू का शिकार हुए हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बांका में 5 अगस्त से 9 अगस्त तक आयोजित राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप में समस्तीपुर (विद्यापतिनगर) की टीम ने खगड़िया को ट्राईब्रेकर मे 0-1 से पराजित कर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

12/7/2023 से सभी आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर है। जब तक सरकार इनकी मांगो को पूरा नहीं करेंगे तब तक हड़ताल जारी रहेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

राष्ट्रीय लोक जनता दल समस्तीपुर के प्रखंड स्तरीय संगठन विस्तार के बैठक का आयोजन हकीमाबाद पंचायत निवासी धर्मेन्द्र कुमार राय के आवासीय परिसर पे की गई जिसमे प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो, प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता, जिला महासचिव संजय कुशवाहा,मुकेश कुमार राय पूर्व मुखिया, अनिल कुमार राय उर्फ मसानी वर्तमान सरपंच, विकास राय, धर्मेन्द्र राय, पप्पू राय,रमेश राय, ओम प्रकाश राय,सौरभ राय, रविन्द्र राय,राजीव राय, लालो राम, मो0 कलीम,अमर राय, राजेश सहनी,विनोद राय,राम विनोद राय, सत्य नारायण राय आदि लोगों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से हकीमाबाद पंचायत के पंचायत अध्यक्ष पद पे धर्मेन्द्र राय को मनोनीत कर नियुक्ति पत्र दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो ने सभी लोगों से राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेंद्र कुशवाहा के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की तथा आगामी 31 अगस्त को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग ले कर सफल बनाने की योजना पर अपनी बात रखी। प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता ने संबोधित करते सभी लोगों से एक जुट होकर माननीय उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत कर एक सशक्त विकल्प बिहार में देने की अपील की।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से नीतू कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनका आयुष्मान नहीं बन रहा है उसके लिए उन्हें सहायता चाहिए

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से निशा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनका आयुष्मान नहीं बन रहा है उसके लिए उन्हें सहायता चाहिए

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से हमारे एक संवाददाता रवि ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दीपक कुमार से बातचीत किया।बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वो जलवायु परिवर्तन बड़ा प्रत्यक्ष रूप से देख रहा है अभी जो मौसम है उसमें गर्मी कम होनी चाहिए हवा में नमी होनी चाहिए और बरसात ज्यादा होनी चाहिए परंतु ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है और इस वजह से समुदाय को रोजगार कम मिल रहा है और साथ ही उनके बीमार होने की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं जिसके कारण समुदाय को नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।