बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता चुन्नू सिंह ने बताया की इन दिनों समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में आई फ्लू का कहर बीते कई दिनों से जारी है । उक्त रोग ने इलाके के सैकड़ों लोगों को अपने चपेट में ले लिया है । जिससे स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में उक्त रोगों से जुड़ी मरीजों की भीड़ उमड़ रही है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रतन शंकर बता रहे हैं कि विद्यापतिनगर प्रखंड के बढ़ौना पंचायत स्थित वार्ड चार में पोखर भिंडा पर तीन साल पहले बनाए गए सामुदायिक भवन का अभी तक सुगम रास्ता नहीं बन पाया है। यहां भवन के चारो तरफ बड़े-बड़े झाड़ियों के बीच बना भवन किसी काम का नहीं रह गया। इस कारण स्थानीय लोग इसे उपयोग में नहीं ले पा रहे हैं। बारिश के दिनों में यहां की स्थिति बहुत खराब हो जाती है। गांव का सर्वांगीण विकास करने के मकसद से यहां सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जाता है। लाखों रुपए की लागत से भवन बनाया दिया गया लेकिन इस दौरान सामुदायिक भवन तक पहुंचने के लिए रास्ते के निर्माण पर ध्यान नहीं दिया गया। इसकी कमी आज भी स्थानीय लोगों को खलती है।सामुदायिक भवन के सामने का रास्ता पूरी तरह कच्चा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रतन शंकर बता रहे हैं कि विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ बाजार व शेरपुर गांव में बिजली सप्लाई के लिए त्राहिमाम मच गया है। प्रखंड क्षेत्र में लगागारपिछले 30 घंटे से बिजली सप्लाई ठप हैं। इस वजह से बुधवार की रातभर प्रखंड के लोग बिना बिजली और पानी के रात गुजारते रहे। साथ ही गुरुवार की सुबह लोगों के बिजली के अभाव में घरेलु काम निबटाने में भी कठिनाई हुई। बुधवार को जैसे ही तेज बारिश हुई, बिजली सब स्टेशन से सुबह 9 बजे बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। लोगों को लगा कि एक दो घंटे में बिजली आ जाएगी। लेकिन बिजली नहीं आई। बिजली कम्पनी के अफसरों ने तेज बारिश को लेकर एहतियात के तौर पर बिजली सप्लाई बंद कर दी थी। लेकिन बिजली गुरुवार की सुबह तक नहीं मिली। इससे लोगों के बीच बेचैनी बढ़ गई। सुबह में बारिश की वजह से पोल गिर गई। इससे बिजली सप्लाई बाधित रही। दो पोल का तार गिरने की वजह से वह किसी भी सब स्टेशन को बिजली नहीं दे सका। इससे सुबह में भी बिजली नहीं मिली। काफी प्रयास के बाद गुरुवार की सुबह साढ़े 8 बजे 5 मिनट के लिए सब स्टेशन से बिजली को सप्लाई दी गई। फिर काट दी गई हालांकि शेरपुर व मऊ क्षेत्र में बिजली की खपत 30 मेगावाट के आसपास है। इससे सुबह में प्रखंड के कुछ ही फीडर को चालू किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रतन शंकर बता रहे हैं कि विद्यापतिनगर राज्य सरकार द्वारा संपूर्ण बिहार में कराई जा रही जाती आधारित जनगणना के दूसरे चरण में वृहस्पतिवार को प्रखंड क्षेत्र में ऑफलाइन गणना का कार्य पूरा कर लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी 14 पंचायतों में चल रहे जाति आधारित जनगणना का ऑफलाइन कार्य पूरा कर लिया गया है। इस कार्य के लिए प्रखंड क्षेत्र में 62 पर्यवेक्षक और 373 प्रगणक लगाए गए थे। गणना के बाद प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रखंड भर में 49 हजार 780 परिवार की गणना की गई जिसके आधार पर प्रखंड की कुल जनसंख्या 2 लाख 11 हजार 938 दर्ज की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक ने सौरभ से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की अभी वर्षा पहले की अपेक्षा में बहुत कम हो गई है। जिससे खेती भी प्रभावित हो रही है। जिसके कारण मजदूरों को काम मिलने में भी परेशानी होती है

Transcript Unavailable.

राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रखंड कार्यसमिति के विस्तार की बैठक विशनपुर में आयोजित की गई। प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो के अध्यक्षता में की गई इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता के द्वारा रामबाबू सहनी उप मुखिया बिशनपुर को प्रखंड उपाध्यक्ष, संजू देवी पूर्व उप सरपंच सह वर्तमान सदस्य प्रबंधन समिति विशनपुर पैक्स को प्रखंड उपाध्यक्ष एवं गौतम कुमार को प्रखंड महासचिव के पद पे मनोनित कर नियुक्ति पत्र दिया गया।

बुधवार को समस्तीपुर जिले के पटोरी के नगर राजद कार्यालय में राजद के नगर अध्यक्ष रामाशंकर राय के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया । इसी दौरान विधायक रण विजय साहु ने भूमि विवाद से जुड़े आवेदनों पर सुनवाई कर संबंधित पदाधिकारी से बात ची कर तत्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पिछले रात में खुशी ला दी है। स्थिति यह है कि बारिश के साथ ही धान की रोपाई ने जोर पकड़ लिया है। बारिश के कारण रोपाई में किसानों के खर्च में भी कमी आई है। जिससे किसान खुश नजर आ रहे हैं।धान की रोपाई का सीजन चल रहा है। पिछले कुछ दिन में हुई बारिश के कारण खेत पानी से लबालब हैं। जिस कारण किसानों को धान की रोपाई करने में आसानी हो रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.