प्रखंड मुख्यालय के परिसर में वार्ड सदस्यों ने अपनी नौ सत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को धरना प्रदर्शन किया. जलालपुर पंचायत के उपमुखिया सुबोध कुमार राय ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है. तबतक हम सभी वार्ड सदस्य सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार के संध्या में कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस सैदपुर पंचायत के सैदपुर पुल के समीप से गस्ती दल के ASI परशुराम सिंह ने पुलिस बल के द्वारा बाहन चेकिंग करने के क्रम में दो बाइक सवार युवक को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया है ।जिसका पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के समरस्तपुर गांव निवासी विजय कुमार व मनोज कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति ने बताया कि दोनों अभियुक्त को बाइक के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत समस्तीपुर भेज दिया गया है।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बहादुरपुर पटोरी गांव में लोन एवं इंश्योरेंस के नाम पर 200 लोगों को उचक्को द्वारा पैसा ठगी करने का मामला प्रकाश आया है,सड़क जाम घटना के संबंध में बताया जाता है कि बहादुरपुर गांव के एक पेट्रोल पंप के समीप लोन उपलब्ध कराने हेतु एक ब्रांच खोला गया था उक्त ब्रांच में कार्य मैनेजर इत्यादि द्वारा पूरे पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से 200से अधिक को का कई समूह बना दिया था, उक्त समूह में 3000 पर व्यक्ति के हिसाब से जमा करवाया गया था, खोले गए ब्रांच में कार्य कर्मियों द्वारा लोगों को प्रलोभन दिया गया और सभी तीन ₹3000 जमा करवाया गया, और बोला गया कि शाम तक का लोन इशू करते हुए आपके अकाउंट में आवश्यकता अनुसार पैसा भेज दिया जाएगा, शाम भी बीत गई सुबह भी बीत गई लेकिन लोन के नाम पर इशू की गए पैसा अकाउंट में नहीं आया, और खोले गए ब्रांच में ताला मार कर सभी के सभी फरार हैं और सभी के सभी अपना-अपना मोबाइल भी बंद कर रखा है जिससे गुस्सा आए लोगों ने हसा हो बहादुरपुर पटोरी मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है । सड़क जाम किए जाने के कारण वाहनों को लंबी कतार लगी हुई है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आपदा प्रबंधन विभाग, (बिहार सरकार) द्वारा संचालित 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण बहु आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन विषय पर सामुदायिक वालंटियर (आपदा मित्र) का प्रशिक्षण पटना स्थित ओ.पी.शाह सामुदायिक हॉल में हुआ, इसमें पूसा प्रखंड के युवा समाजसेवी रौशन कुमार ने प्रशिक्षण लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड अंतर्गत प्लस टू कारी सिंह उच्च विद्यालय गढ़सिसई में शुक्रवार को दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच ऑपरेशन संस्कार अभियान चलाया। ऑपरेशन संस्कार कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एसडीपीओ ने बच्चों को अहंकार रहित संस्कार के निर्माण का मंत्र पढ़ाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया 4 महिला का हुआ बंध्याकरण ऑपरेशन जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी अनुमंडल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमिताभ रंजन के नेतृत्व में परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया जिसमें 4 महिला का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से नीतू कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 04/08/2023 को उनके द्वारा मोबाइल वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड कराई गयी थी। समस्या यह थी की उनक आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा था। जिसके बाद मोबाइल वाणी संवाददाता के द्वारा उनसे संपर्क किया गया। और जांच कर उन्हें जानकारी दिया गया कि नीतू कुमारी का नाम आयुष्मान कार्ड की सूचि में उपलब्ध है। एवं उन्हें अपने नज़दीकी सीएससी सेंटर में जा कर आधार कार्ड सत्यापन करवाने की आवश्यकता है। जिसके बाद उन्होंने मोबाइल वाणी संवाददाता के द्वारा बताई गयी प्रक्रिया अनुसार अपना आधार कार्ड सत्यापन करवाया और उन्हें उनका आयुष्मान कार्ड मिल गया है। आयुष्मान कार्ड मिल जाने से वे खुश हैं

जाति आधारित गणना को रोकने की साजिश रचने वाले भाजपा के खिलाफ पोल- खोल अभियान मशाला जुलूस एवं कैंडल मार्च प्रखंड जदयू कल्याणपुर समस्तीपुर आयोजित किया गया है कैंडल मार्च का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कल्याणपुर के राजकुमार ने किया और नेतृत्व अनीश कुमार युवा प्रखंड अध्यक्ष कल्याणपुर ने किया

राष्ट्रीय लोक जनता दल के बिहार प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो के नेतृत्व एवं प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता के अध्यक्षता में केवस पंचायत में संगठन विस्तार के लिए बैठक का आयोजन किया गया। आज़ के इस बैठक में उपस्थित सदस्यों की सहमती से पंचायत के सभी 12 वार्ड के वार्ड अध्यक्षों को मनोनित कर नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ हीं राम पदार्थ राय को प्रखंड उपाध्यक्ष, राजेश ठाकुर को प्रखंड महासचिव, गीता देवी को प्रखंड सचिव की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में धर्मेंद्र कुमार उर्फ धर्म जी को वार्ड 1 , अशोक गिरी को वार्ड 2, देवनारायण शर्मा को वार्ड 3, गुड्डू राम को वार्ड 4, प्रमोद कुमार को वार्ड 5, मो0 रिजवान उर्फ शहंशाह को वार्ड 6, संजीत कुमार को वार्ड 7, प्रमोद राय को वार्ड 8, महेश महतो को वार्ड 9, गिरीश कुमार को वार्ड 10, मो0 जावेद को वार्ड 11 एवं राजेश महतो को वार्ड 12 के वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। मौक़े पर प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो ने कहा कि संगठन में बल होता है और इसलिए समस्तीपुर प्रखंड के बच्चा बच्चा तक रालोजद के राष्ट्रिय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी के विचारों को पहुंचाने के लिए सभी पंचायतों में इसी तरह संगठन का विस्तार करके पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता ने कहा कि पार्टी संगठन का विस्तार इसी तरह बूथ स्तर तक करेंगे जिससे आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेंगी। मौके पे मौजूद अमर कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष चिकत्सा प्रकोष्ठ, मेघन गिरी प्रखंड सचिव, ऋषि कुमार संगठन सचिव, शंकर गिरी, मंतोष गिरी, संतोष गिरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.