भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह का लाइव संबोधन सुनें ऑडियो पर क्लिक कर
स्वीप कोषांग एवं नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर की ओर से शनिवार शाम को समाहरणालय परिसर में कैंडल लाइट एवं संगीतमय कार्यक्रमों से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर( महताब आलम )समस्तीपुर जिला के पटेल मैदान में इलेक्शन कराने को लेकर गाड़ी को इकठ्ठा किया जा रहा था आज सुबह ड्राइवर पानी लाने के लिए नलकोप पर गए तो अचानक गाड़ी चाक को करंट लगने की हल्ला हुआ और गाड़ी चाक ने करेंट लगे गाड़ी चाक को आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया बाकी गाड़ी चाक सब मिल कर समस्तीपुर गोलंबर के पास सड़क जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
एफिकोर सामाजिक संगठन के तत्वाधान में समस्तीपुर जिला मुख्यालय के दूधपुरा स्थित प्रगति आदर्श सेवा केंद्र सभागार में मानव एवं बाल व्यापार विरोध कार्यशाला सह बाल संसद प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआlकार्यशाला में विषय प्रवेश एफिकोर के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर प्रमोद कुमार पाल ने किया और विस्तार से कार्यशाला कि उपयोगिता पर प्रकाश डाला lकार्यशाला सह प्रशिक्षण का उदघाटन एन • जी• आे • संघ के सचिव संजय कुमार (बबलू) ने किया | मुख्य अतिथि आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ब्रजकिशोर कुमार दीपक कुमार सचिव युवा सौर्य जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के रविन्द्र पासवान दिनेश प्रसाद चौरसिया (रिसोर्स पर्सन) उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन एफिकोर के प्रोजेक्ट पदाधिकारी श्री राम जी कुमार ने किया। कार्यशाला में क्रिसटन डायर यहोंसबा ,मोनिका कुमारी ,रीना कुमारी ,राजीव कुमार ,शंकर कुमार ,अनु कुमारी ,मुनि कुमारी रमलालित कुमार ,संजय कुमार एवं प्रभात साजन कुमार ने अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। कार्यशाला में आगत अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन एफिकोर जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार पाल ने किया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार मंजू प्रकाश के समर्थन में विभूतिपुर के पूर्व विधायक एवं लोक लेखा समिति के अध्यक्ष रामदेव वर्मा ने 1 दिन से अधिक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। और बिभूतिपुर को सत्ता के दलाल और अपराधियों से मुक्त करने के लिए मंजू प्रकाश को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि एनडीए और महा गठबंधन के उम्मीदवार के छवि के बारे में जनता को जान लेना चाहिए ताकि विभूतिपुर में अमन चैन और विकास की बात हो सके। विभूतिपुर क्षेत्र अंतर्गत आज मंजू प्रकाश निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में टेकना चौक,झहुड़ा पकाही चौक,शाहपुर चौक,वसौना चौक,खदियाही चौक,खोकसाहा चौक,सिंघियाघाट एवं सीवान चौक नुक्कड सभाये संपन्न हुई।सभा की अध्यक्षता क्रमशः छोटन साहनी,नंदू महतो,ईसर जी,राम पदार्थ सिंह,राजा राम,भोला चौधरी एवं राजाराम रमण ने की।सभा को मुख्य वक्ता पूर्व विधायक रामदेव वर्मा,पूर्व सचिव सी०पी०आई०(एम)अजय कुमार एवं राजाराम रमन ने संबोधित करते हुए मंजू प्रकाश को जिताने की अपील की।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज गुरुवार को समस्तीपुर शहर के आजाद चौक पर महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी व समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन फीता काट कर किया l मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोo अबू तमीम , राजद जिला उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह , जिला पार्षद संजीव राय, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला पार्षद रामप्रीत पासवान , जिला पार्षद रंजन पासवान , भाकपा नेता शत्रुधन पंजी, सुधीर देव , माले नेता उपेंद्र राय, सुरेंद्र सिंह , वंदना सिंह , राजू राय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डोमन राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , कार्यालय सचिव रोशन यादव , सरपंच बेबी साह , सरपंच विष्णु राय, नगर राजद अध्यक्ष प्रोo जितेन्द्र प्रसाद , राजद नेता प्रेम प्रकाश शर्मा , पिंकी राय, पप्पू यादव , अरविन्द शर्मा , प्रदीप पासवान , रामकुमार राय, राकेश यादव , राकेश कुशवाहा, घुनचुन यादव , ज्योतिष महतो , मन्नू पासवान , अकबर अली , पूनम देवी , जयलाल राय, संतोष राम, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले , प्रमोद कुमार पप्पू , वृजनंदन राय, गिरीश रजक , मोo चीना, फैसल आलम मन्नू आदि मौजूद थे l कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोo अबू तमीम ने कहा कि सम्पूर्ण बिहार में महागठबंधन की लहर है नीतीश सरकार की विदाई तय है l उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी अख्तरुल इस्लाम शाहीन बेहद लोकप्रिय , सामाजिक न्याय के मजबूत स्तम्भ व विकास के महानायक है तथा इनकी जीत की हैट्रिक तय है lविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
फिर उठी खानपुर में डिग्री कॉलेज की मांग..... कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों कॉलेज नहीं तो वोट नहीं कर नारा दिया, सदस्यों ने कहा कि खानपुर प्रखंड की आबादी और प्रखंडों से अधिक है लेकिन सुविधाओं का घोर अभाव है खासकर शिक्षा के क्षेत्र में, एक भी डिग्री कॉलेज खानपुर प्रखंड में नहीं है खानपुर की धरती ने कई नेताओं को जन्म दिया है केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे है, इसके बावजूद भी खानपुर में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है, शिक्षा नीति के तहत हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज होना है लेकिन सरकार की ओर से अभी तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया, कॉलेज होने से पठन-पाठन की व्यवस्था खानपुर में सुधरेगा ,युवा एवं युवतियों को पढ़ाई के लिए 35 किलोमीटर दूर तय कर जिला मुख्यालय को जाना पड़ता है आर्थिक स्थिति से कमजोर बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते हैं, हर बार जनप्रतिनिधि आश्वासन तो देते हैं लेकिन सत्ता में आने के बाद सब भूल जाते हैं, भोरेशाहपुर गांव में कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने नारे लिखे हुए तख्ती लेकर कॉलेज को लेकर नारेबाजी की इस मौके पर श्यामाकांत झा ,प्रवीण झा, पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा, अवनीश कुमार, रवि भूषण, अमित कुमार, केशव कुमार आदि सदस्यों ने जोर शोर से कॉलेज को लेकर अपनी मानो को रखा
आलू विशेषज्ञ डॉक्टर गोकुलेश झा ने किया पौधरोपण आलू अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर ढोली में आलू विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत रह चुके डॉक्टर गोकुलेश झा अपनी धर्म पत्नी के साथ पैतृक गांव नत्थूद्वार आए जहां पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ने उनके हाथों से पौधरोपण कराए डॉक्टर झा ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है पेड़ है तो जीवन है इसके बिना जीवन की परिकल्पना नहीं किया जा सकता सभी मनुष्य को कम से कम 21 पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि आने वाले युवा पीढ़ी को ऑक्सीजन की कमी नहीं रहे घर आंगन में भी तुलसी का पौधा नीम का पौधा अवश्य लगाएं इन सभी में औषधीय गुण है और शुद्ध ऑक्सीजन भी देती है इस मौके पर शिव कुमारी झा, यश कुमार, विजय झा ने पौधरोपण किया एवं धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया
समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर प्रखंड प्रमुख के चुनाव में इस बार मोदीनगर का इतिहास बदल गया है । प्रखंड में काफी जोर-शोर के बाद अंततः मोहद्दीनगर प्रखंड प्रमुख के चुनाव में उप प्रमुख बबीता देवी प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर काबिज भी हो गई । प्रमुख पद के चुनाव में बबीता देवी उप प्रमुख को कुल 13 मत मिले वहीं धर्मेंद्र कुमार राय को 8 मत मिले और बबीता देवी मोहद्दीनगर प्रखंड प्रमुख निर्वाचित हुई । बबीता देवी के प्रखंड प्रमुख बनने पर लोगों ने बधाइयां दी ।
समस्तीपुर जिले के 132 वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से भूतपूर्व मंत्री स्वर्गीय कपिल देव बाबू की पुत्रवधू अर्चना रानी भी चुनावी मैदान में उन्होंने बताया कि मैं जनता की मांग पर चुनावी मैदान में आई हूं । मुझे किसी दल से कोई मतलब नहीं इसलिए निर्दलीय चुनाव लड़ रही हूं ।उन्होंने बताया कि मेरे ससुर के जो अधूरे सपने अधूरे कार्य उसे पूरा करने में आई हूं । उन्होंने कहा कि बारिशनगर विधानसभा क्षेत्र के आम लोगों की आवाज पर हम क्षेत्र में चुनाव लड़ने आई हूं और जीत के बाद क्षेत्र का चौमुखी विकास करूंगी । शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखूंगी और उसका विकास हो उस पर काम करूंगी । उन्होंने बताया कि आज तक क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया जिससे क्षेत्रवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा । उक्त बातें बीते दिन चुनावी कार्यालय का उद्घाटन के बाद खानपुर में उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कही ।
