फिर उठी खानपुर में डिग्री कॉलेज की मांग..... कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों कॉलेज नहीं तो वोट नहीं कर नारा दिया, सदस्यों ने कहा कि खानपुर प्रखंड की आबादी और प्रखंडों से अधिक है लेकिन सुविधाओं का घोर अभाव है खासकर शिक्षा के क्षेत्र में, एक भी डिग्री कॉलेज खानपुर प्रखंड में नहीं है खानपुर की धरती ने कई नेताओं को जन्म दिया है केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे है, इसके बावजूद भी खानपुर में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है, शिक्षा नीति के तहत हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज होना है लेकिन सरकार की ओर से अभी तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया, कॉलेज होने से पठन-पाठन की व्यवस्था खानपुर में सुधरेगा ,युवा एवं युवतियों को पढ़ाई के लिए 35 किलोमीटर दूर तय कर जिला मुख्यालय को जाना पड़ता है आर्थिक स्थिति से कमजोर बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते हैं, हर बार जनप्रतिनिधि आश्वासन तो देते हैं लेकिन सत्ता में आने के बाद सब भूल जाते हैं, भोरेशाहपुर गांव में कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने नारे लिखे हुए तख्ती लेकर कॉलेज को लेकर नारेबाजी की इस मौके पर श्यामाकांत झा ,प्रवीण झा, पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा, अवनीश कुमार, रवि भूषण, अमित कुमार, केशव कुमार आदि सदस्यों ने जोर शोर से कॉलेज को लेकर अपनी मानो को रखा
