समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर प्रखंड प्रमुख के चुनाव में इस बार मोदीनगर का इतिहास बदल गया है । प्रखंड में काफी जोर-शोर के बाद अंततः मोहद्दीनगर प्रखंड प्रमुख के चुनाव में उप प्रमुख बबीता देवी प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर काबिज भी हो गई । प्रमुख पद के चुनाव में बबीता देवी उप प्रमुख को कुल 13 मत मिले वहीं धर्मेंद्र कुमार राय को 8 मत मिले और बबीता देवी मोहद्दीनगर प्रखंड प्रमुख निर्वाचित हुई । बबीता देवी के प्रखंड प्रमुख बनने पर लोगों ने बधाइयां दी ।
