लोकतंत्र के इस महापर्व में आप अपने अधिकार और कर्तव्य का करें निर्वहन | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आसन्न बिहार विधान सभा निर्वाचन के दूसरे चरण का मतदान 03 नवंबर को होना है इस बाबत दिनांक 01 नवंबर की संध्या को समस्तीपुर जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकरी शशांक शुभंकर ने प्रेस वार्ता की । वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के अनुसार आगामी 03 नवंबर को होने वाले मतदान के 48 घंटे पूर्व यानी 01 नवंबर की संध्या से सार्वजनिक प्रचार रहेगा एवं इस बाबत संबंधित पांच निर्वाचन क्षेत्र, मोहिउद्दीनगर, उजियारपुर, विभूतिपुर, रोसड़ा एवं हसनपुर के चुनावी परिसीमन में 144 धारा लागू कर दिया गया है इस अवधि में प्रत्यासी, प्रत्याशी के द्वारा नामित निर्वाचन अभिकर्ता एवं क्षेत्र के स्थानीय निवासी को मतदाताओं के घर जाकर संपर्क एवं अपने क्षेत्र के मतदाताओं को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर सकेंगे। इस अवधि में वोट की खरीद फरोख्त के लिए पैसा बंटवारा या नसिले पदार्थों के बंटवारा को रोकने के लिए निर्वाचन के कार्य से संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पांच में से मोहिउद्दीनगर एवं हसनपुर विधान सभा में मतदाताओं में इस तरह से मतदाताओं को लुभाने एवं पैसा बंटवारा जैसे गैर कानूनी कार्यों पर विशेष नजर रखने के लिए दो विशेष टीम गठित की गई है जिसे फ्लाइंग स्क्वाड टीम एवं असिस्टेंट एक्सपेंडिचर टीम कहते है ये ऐसे संवेदनसील निर्वाचन क्षेत्रों पर अपनी पैनी नजर बनाए रखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 03 नवंबर को होने वाले मतदान के सुचारू, सुव्यवस्थित एवं सुविधा युक्त सम्पन्न होने बल लिए 10 सुपर जोनल दंडाधिकारी, 11 जोनल दंडाधिकारी एवं 191 सेक्टर पदाधिकारी बनाए गए हैं जबकि ई वी एम के सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन के लिए 615 PCCP टैगिंग किए गए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिले के 138 विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के चकहबीव उच्च विद्यालय में अपने गठबंधन के प्रत्याशी ममता कुमारी कुशवाहा के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे । रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा कि निर्धारित सभा का समय दिन के 1:30 बजे निर्धारित की गई थी लोग उनका एक झलक पाने और उनकी भाषण सुनने को लेकर घंटों इंतजार करते रहे उनका विचार सुनने और उनको लेकर जैन जनसैलाब उमड़ पड़ा था । उनके आगमन तक सभी लोग इंतजार करते रहे जब वह मंच पर पहुंचे तो उपस्थित नेता कार्यकर्ता और जनता ने उपेंद्र कुशवाहा जिंदाबाद जिंदाबाद के नारे लगाने लगे । सभा को संबोधित करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि 15 साल बड़े भाई और 15 साल मझले भाई को आप लोगों ने मौका दिया । इस दौरान शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य पूरी तरह से चौपट हो गया, लोग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं,लोग दूसरे राज्य में जाकर रोजी रोटी के लिए ठोकरे खा रहे हैं । उन्होंने कहा जब दिल्ली के सरकारी विद्यालय में उच्च कोटि की पढाई हो सकती है जब वहां के सरकारी अस्पतालों में अच्छे चिकित्सा व्यवस्था हो सकती है जहां के मजदूर से कम लोगों को रोजी रोटी मिल सकती है रोजगार मिल सकती है तो बिहार में वह सबको मिल सकता है । श्री कुशवाहा ने उपस्थित लोगों से अपील श्री कुशवाहा ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब आपने 15 साल बड़े भैया और 15 साल मझले भैया को दिया तो आप मुझे सिर्फ एक बार मौका दे कर देखें । जितना विकास 15/15 साल के शासन काल में बड़े भैया और उनके विकास

चुनावी चर्चा प्रजा हीं प्रभु हैं में सुनिए बंगरा के बाबूलाल जी की बात। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव ऑडियो सुनिए समस्तीपुर मोबाइल वाणी पर। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव ऑडियो सुनिए समस्तीपुर मोबाइल वाणी पर। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव ऑडियो सुनिए समस्तीपुर मोबाइल वाणी पर।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

चुनावी सभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री के समस्तीपुर हाऊसिंग बोर्ड मैदान में रविवार को आने पर जिला प्रशासन द्वारा मथुरापुर बाजार समिति, सब्जी मंडी, जितवारपुर स्थित सी डब्लू सी आदि बंद रखने के आदेश से किसान, मजदूर, गद्दीदार समेत आम उपभोक्ता परेशान दिखे | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चुनाव कार्य हेतु जप्त वाहन के चालक की पटेल मैदान में शनिवार की सुबह करेंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

वय मित्र संस्था की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती नागेश्वर कॉलोनी में मनाई गई । समारोह के अध्यक्षता जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने की । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।