समस्तीपुर जिले के 132 वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से भूतपूर्व मंत्री स्वर्गीय कपिल देव बाबू की पुत्रवधू अर्चना रानी भी चुनावी मैदान में उन्होंने बताया कि मैं जनता की मांग पर चुनावी मैदान में आई हूं । मुझे किसी दल से कोई मतलब नहीं इसलिए निर्दलीय चुनाव लड़ रही हूं ।उन्होंने बताया कि मेरे ससुर के जो अधूरे सपने अधूरे कार्य उसे पूरा करने में आई हूं । उन्होंने कहा कि बारिशनगर विधानसभा क्षेत्र के आम लोगों की आवाज पर हम क्षेत्र में चुनाव लड़ने आई हूं और जीत के बाद क्षेत्र का चौमुखी विकास करूंगी । शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखूंगी और उसका विकास हो उस पर काम करूंगी । उन्होंने बताया कि आज तक क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया जिससे क्षेत्रवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा । उक्त बातें बीते दिन चुनावी कार्यालय का उद्घाटन के बाद खानपुर में उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कही ।