समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार मंजू प्रकाश के समर्थन में विभूतिपुर के पूर्व विधायक एवं लोक लेखा समिति के अध्यक्ष रामदेव वर्मा ने 1 दिन से अधिक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। और बिभूतिपुर को सत्ता के दलाल और अपराधियों से मुक्त करने के लिए मंजू प्रकाश को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि एनडीए और महा गठबंधन के उम्मीदवार के छवि के बारे में जनता को जान लेना चाहिए ताकि विभूतिपुर में अमन चैन और विकास की बात हो सके। विभूतिपुर क्षेत्र अंतर्गत आज मंजू प्रकाश निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में टेकना चौक,झहुड़ा पकाही चौक,शाहपुर चौक,वसौना चौक,खदियाही चौक,खोकसाहा चौक,सिंघियाघाट एवं सीवान चौक नुक्कड सभाये संपन्न हुई।सभा की अध्यक्षता क्रमशः छोटन साहनी,नंदू महतो,ईसर जी,राम पदार्थ सिंह,राजा राम,भोला चौधरी एवं राजाराम रमण ने की।सभा को मुख्य वक्ता पूर्व विधायक रामदेव वर्मा,पूर्व सचिव सी०पी०आई०(एम)अजय कुमार एवं राजाराम रमन ने संबोधित करते हुए मंजू प्रकाश को जिताने की अपील की।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।