आलू विशेषज्ञ डॉक्टर गोकुलेश झा ने किया पौधरोपण आलू अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर ढोली में आलू विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत रह चुके डॉक्टर गोकुलेश झा अपनी धर्म पत्नी के साथ पैतृक गांव नत्थूद्वार आए जहां पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ने उनके हाथों से पौधरोपण कराए डॉक्टर झा ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है पेड़ है तो जीवन है इसके बिना जीवन की परिकल्पना नहीं किया जा सकता सभी मनुष्य को कम से कम 21 पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि आने वाले युवा पीढ़ी को ऑक्सीजन की कमी नहीं रहे घर आंगन में भी तुलसी का पौधा नीम का पौधा अवश्य लगाएं इन सभी में औषधीय गुण है और शुद्ध ऑक्सीजन भी देती है इस मौके पर शिव कुमारी झा, यश कुमार, विजय झा ने पौधरोपण किया एवं धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया