जिले के मोरवा प्रखंड के ररियाही पंचायत के मुखिया फूलन कुमार सिंह ने छठ व्रतियों के सुविधा के लिए बुधवार को पंचायत के तालाबों की सफाई करवाई। कमजोर छठ व्रतियों को तालाब में उतरने के लिए सीढ़ी के निर्माण के साथ गहरे जल में प्रवेश करने के लिए बेरिकेटिंग करने का भी निर्देश दिया। मौके पर अखिल राज, डॉ गोलू कुमार सिंह सहित दर्जनों श्रद्धालु एवं मजदूर मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के सोंगर पंचायत वार्ड-10 में मिट्टी जांच प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मिट्टी जांच से किसानों को सही तरीके से अपने खेतों के मिट्टी में खाद देने के लिए परशिक्षित किया गया एवं किसानों को समझाया गया, मिट्टी जांच प्रशिक्षण कार्यक्रम उपस्थित कृषि समन्वय रविन्द्र कुमार राम एवं सोंगर के वार्ड-10 पंच लीला देवी एवं कृष्णदेव सहनी कमलेश सहनी धीरज कुमार विकाश सहनी रंजीत शाह चन्दन कुमार रंजन कुमार सहनी सुनीता देवी शंकर सहनी वी एल ई पंकज कुमार आदि मौजूद थे और मिट्टी जांच सैम्पल लेने का प्रशिक्षण दिया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आज दिनांक 18-11-2020 को पटसा में एफिकोर सस्था के द्वारा गेहूँ बीज वितरण किया गया जिसमें आपदा प्रबंधन समिति ने पूर्व मंथली मिटिंग में आपदा प्रबंधन सिमित ने निर्णय लिया कि HD2967 उतम क्वालिटी का बीज देने का एफिकोर सस्था से निवेदन किया तथा प्रत्येक किसान को 10 किलो सहयोग राशी के साथ 430 किसानों को औरा और देवरा पंचायत के 15 गाँव बाढ़ से प्रभावित किसानों को जीविका उपार्जन के लिए अच्छी खेती होने के लिए दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

ग्रामीण बैंक लूट कांड की जांच को लेकर समस्तीपुर पहुंचे आईजी अजिताभ कुमार, घटनास्थल का किया मुआयना समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने के बिशनपुर चौक स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में हुए लुट कांड की जांच को लेकर दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार बुधवार 18 नवंबर को समस्तीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन और सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार के साथ बिशनपुर चौक स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने बैंक कर्मचारियों से भी बात की। बैंक ड्यूटी में नियुक्त चौकीदार की फिटनेस पर वह नाराज दिखे। बैंक डकैती के बाद बैंक कर्मचारियों की अकर्मण्यता पर उन्होंने खासी नाराजगी व्यक्त की। बैंक लूट के बाद भी बैंक कर्मचारियों के द्वारा शोर नहीं मचाने और सायरन नहीं बजाने को लेकर आईजी अजिताभ कुमार ने आश्चर्य व्यक्त किया और इसको लेकर उन्होंने बैंक कर्मचारियों को डांट भी पिलाई। उन्होंने कहा कि जब तक लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे तब तक पुलिस भी उनकी मदद कैसे कर पाएगी। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों ने अगर बैंक लुटेरों के जाने के बाद भी अगर शोर मचाया होता अथवा सायरन बजाया होता तो बैंक परिसर के नीचे खड़े आसपास के लोगों के द्वारा खदेड़ कर अपराध कर्मियों को पकड़ा जा सकता था या कम से कम यह पता चलता कि बैंक लुटेरे किस दिशा की ओर भागे हैं, तो पुलिस को उन्हें पकड़ने में आसानी होती। इस दौरान उन्होंने बैंक के बाहर सायरन लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने बैंक के अंदर महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबर, जैसे कि नजदीकी पुलिस थाना और फायर डिपार्टमेंट आदि का नंबर बड़े और स्पष्ट अक्षरों में लिखवाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को बैंक की सुरक्षा में नियुक्त चौकीदार के ऊपर कार्यवाही करने का भी आदेश दिया। आपको बता दें कि मंगलवार 17 नवंबर को अपराधियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से एक लाख 90 हजार रुपए की लूट को घटना को अंजाम दिया था।

छठ व्रतियों के वाहन की पार्किंग को लेकर स्थल चिन्हित छठ पर्व के दिन दिनांक 20.11.2020 और 21.11.2020 को जिला प्रशासन द्वारा वाहन से आने वाले छठ व्रतियों के वाहन हेतु पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वाहनों के पार्किंग हेतु शहर के 3 स्थल को चिन्हित किया गया है। जिसके तहत चीनी मिल कैम्पस, जितवारपुर हॉउसिंग बोर्ड मैदान और बाजार समिति को पार्किंग स्थल के रूप में चयनित किया गया है। मगरदही घाट पर (ट्रांसफार्मर के पास) ड्रॉप गेट रहेगा जिसके पार (घाट की ओर) वाहन का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। केवल ठेला को जाने की अनुमति है। यह व्यवस्था दिनांक 20.11.2020- 03 बजे अपराह्न से 6 बजे अपराह्न तक और 21.11.2020- 03 बजे पूर्वाहन से 8 बजे पूर्वाहन तक के लिए की गई है।

छठ व्रतियों के लिए निशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था छठ पर्व के दिन दिनांक 20.11.2020 और 21.11.2020 को व्रतियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा नि:शुल्क ई-रिक्शा (रिंग सर्विस) का परिचालन किया जाएगा। ई-रिक्शा इच्छुक व्रतियों को निकटतम छठ घाट तक ले जाने हेतु शहर के पटेल मैदान, पटेल गोलम्बर, समस्तीपुर कॉलेज, श्री कृष्णा हाई स्कूल और एलआईसी ताजपुर रोड पर स्थित रहेंगे।

छठ पर्व के दिन समस्तीपुर गंडक नदी के किनारे व्रतियों/श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है तथा शहर के सड़कों पर काफी लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसी स्थिति में शहर के अंदर भारी वाहन चलने से सड़क जाम होने की संभावित स्थिति और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा एहतियातन सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के तहत दिनांक 20.11.2020 को 12:00 बजे माध्या0 से 7:00 बजे अपराह्न तथा दिनांक 21.11.2020 को 1:00 बजे पूर्वाहन (रात्रि) से 8:00 बजे पूर्वाहन (सुबह) तक शहर के अंदर भारी वाहन के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। इसके तहत जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर निम्नांकित निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत दरभंगा से आने वाले भारी वाहनों को कल्याणपुर चौक से पूसा की ओर मोड़ दिया जाएगा। पटना एवं दलसिंहसराय से आने वाली भारी वाहनों को मोहनपुर से रेलवे कॉलोनी की ओर मोड़ दिया जाएगा। रोसड़ा से आने वाले भारी वाहनों को बिशनपुर चौक पर ही रोक दिया जाएगा यात्रियों की सुविधा के लिए केवल यात्री वाहन तथा बस, टेंपो वगैरह बहादुरपुर पेट्रोल पंप तक आएगी। कन्हैया चौक पेट्रोल पंप से चार पहिया वाहनों को रेलवे कॉलोनी की ओर मोड़ दिया जाएगा। कर्पूरीग्राम की ओर से आने वाली सभी बड़ी गाड़ियां बाजोपुर चौक तक ही आएगी। यदि उन्हें दरभंगा जाना होगा तो पूसा होकर जाएंगे और रोसड़ा जाना होगा तो उसे ताजपुर-मुसरीघरारी होते हुए मोहनपुर चौक से रेलवे कॉलोनी की ओर मोड़ दिया जाएगा। पूसा की ओर से आने वाली गाड़ी धर्मपुर चौक तक ही रहेगी। भोला टॉकिज गुमती पार नहीं करेगी। खानपुर की ओर से आने वाली वाहनों को सारी मोड़ पर रोका जाएगा। गंडक बांध पर एवं बाईपास पथ में दोनों दिन अर्घ्य के चार घंटा पूर्व से एक घंटे बाद तक वाहनों का आवागमन नहीं होगा। गंडक नदी के घाट पर आने-जाने एवं मुख्य पथ के पुल के मुहाने पर किसी भी स्थिति में वाहनों की पार्किंग नहीं होने दिया जाएगा जिससे लोगों को आने जाने में कोई कठिनाई ना हो।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

अगामी छठ महापर्व के अवसर पर होने वाले अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने दिनांक 19.11.2020 से 30.11.2020 तक पटना से दरभंगा एवं सहरसा के लिए विशेष मेमू सवारी गाड़ियाँ चलाये जाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत पटना- दरभंगा- पटना सवारी गाड़ी संख्या 03358 प्रतिदिन सुबह 07.00 बजे पटना से प्रस्थान कर वाया पाटलीपुत्रा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होकर सभी स्टेशनों पर रूकते हुए 13.30 बजे दरभंगा पहुँचेगी। पुनः दरभंगा से गाड़ी संख्या 03357 बनकर 15.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा 21.30 बजे पटना पहुँचेगी। पटना- सहरसा- पटना सवारी गाड़ी संख्या 03360 प्रतिदिन सुबह 06.00 बजे पटना से प्रस्थान करेगी तथा वाया फतुहा, बाढ़, मोकामा, हथिदह, बरौनी (बाईपास), बेगुसराय, मानसी होकर सभी स्टेशनों पर रूकते हुए 14.00 बजे सहरसा पहुँचेगी। पुनः गाड़ी संख्या 03359 सहरसा से 15.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर रूकते हुए 22.15 बजे पटना पहुँचेगी। रेलवे प्रशासन ने इसको लेकर निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इन सवारी गाड़ियों में यात्रा हेतु स्टेशन स्थित टिकट काउन्टर अथवा यूटीएस आन मोबाईल एप से अनारक्षित यात्रा टिकट प्राप्त करना होगा। वहीं यात्रा के दौरान कोविड-19 के संबंध में भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा दिशा-निर्देशें का पालन करना होगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

जिला पदाधिकारी समस्तीपुर शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में छठ पर्व के अवसर पर सदर अनुमंडल क्षेत्र हेतु शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक में वार्ड संख्या 03, 09, 21 के वार्ड सदस्य, नगर सभापति एवं चकनूर, मोहनपुर, सिंघियाखुर्द, विक्रमपुर, लगुनिया सूर्यकंठ, जितवारपुर, केवस निजामत, हकिमाबाद, बेला पंचायत के मुखिया उपस्थित थे। शांतिपूर्ण छठ पर्व के आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी ने जिला वासियों से घर से इस पर्व को मनाने की अपील की है। घाटों पर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे तैयारियों को साझा किया गया। उन्हें जिला प्रशासन के द्वारा सफाई, लाईट, नियंत्रण कक्ष, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, प्रतिबंधित घाटों पर लाल झंडा और बैरिकेडिंग, मेडिकल कैंप, ट्रैफिक प्लान, पार्किंग की व्यवस्था आदि तैयारियों के बारे में बताया गया। मौके पर जिला प्रशासन के द्वारा वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने की अपील भी की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा सुरक्षित छठ पूजा को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। छठ पूजा 2020 के अवसर पर छठ व्रती और श्रद्धालु अपनी सुरक्षा को लेकर यह पर्व घरों में मनाए, यदि घाटों पर जा रहे हैं तो मास्क लगाकर ही जाने एवं सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने। बैरिकेडिंग को पार न करने और खतरनाक घाटों की ओर या गहरे पानी में न जाने। घाटों के संबंध में प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर दिए जाने वाली सूचनाओं को ध्यान से सुनने और पालन करने। कहीं भी आतिशबाजी न करने। घाटों पर सफाई का विशेष ध्यान रखने। किसी प्रकार की समस्या होने पर अधिकृत दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी से संपर्क करने। घाटों पर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को साथ लेकर न जाने। निर्धारित मार्गों/पार्किंग/ट्रैफिक प्लान का पालन करने। बिजली के तारों और उपकरणों से दूर रहने की अपील की गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।