छठ पर्व के दिन समस्तीपुर गंडक नदी के किनारे व्रतियों/श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है तथा शहर के सड़कों पर काफी लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसी स्थिति में शहर के अंदर भारी वाहन चलने से सड़क जाम होने की संभावित स्थिति और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा एहतियातन सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के तहत दिनांक 20.11.2020 को 12:00 बजे माध्या0 से 7:00 बजे अपराह्न तथा दिनांक 21.11.2020 को 1:00 बजे पूर्वाहन (रात्रि) से 8:00 बजे पूर्वाहन (सुबह) तक शहर के अंदर भारी वाहन के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। इसके तहत जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर निम्नांकित निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत दरभंगा से आने वाले भारी वाहनों को कल्याणपुर चौक से पूसा की ओर मोड़ दिया जाएगा। पटना एवं दलसिंहसराय से आने वाली भारी वाहनों को मोहनपुर से रेलवे कॉलोनी की ओर मोड़ दिया जाएगा। रोसड़ा से आने वाले भारी वाहनों को बिशनपुर चौक पर ही रोक दिया जाएगा यात्रियों की सुविधा के लिए केवल यात्री वाहन तथा बस, टेंपो वगैरह बहादुरपुर पेट्रोल पंप तक आएगी। कन्हैया चौक पेट्रोल पंप से चार पहिया वाहनों को रेलवे कॉलोनी की ओर मोड़ दिया जाएगा। कर्पूरीग्राम की ओर से आने वाली सभी बड़ी गाड़ियां बाजोपुर चौक तक ही आएगी। यदि उन्हें दरभंगा जाना होगा तो पूसा होकर जाएंगे और रोसड़ा जाना होगा तो उसे ताजपुर-मुसरीघरारी होते हुए मोहनपुर चौक से रेलवे कॉलोनी की ओर मोड़ दिया जाएगा। पूसा की ओर से आने वाली गाड़ी धर्मपुर चौक तक ही रहेगी। भोला टॉकिज गुमती पार नहीं करेगी। खानपुर की ओर से आने वाली वाहनों को सारी मोड़ पर रोका जाएगा। गंडक बांध पर एवं बाईपास पथ में दोनों दिन अर्घ्य के चार घंटा पूर्व से एक घंटे बाद तक वाहनों का आवागमन नहीं होगा। गंडक नदी के घाट पर आने-जाने एवं मुख्य पथ के पुल के मुहाने पर किसी भी स्थिति में वाहनों की पार्किंग नहीं होने दिया जाएगा जिससे लोगों को आने जाने में कोई कठिनाई ना हो।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।