छठ व्रतियों के वाहन की पार्किंग को लेकर स्थल चिन्हित छठ पर्व के दिन दिनांक 20.11.2020 और 21.11.2020 को जिला प्रशासन द्वारा वाहन से आने वाले छठ व्रतियों के वाहन हेतु पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वाहनों के पार्किंग हेतु शहर के 3 स्थल को चिन्हित किया गया है। जिसके तहत चीनी मिल कैम्पस, जितवारपुर हॉउसिंग बोर्ड मैदान और बाजार समिति को पार्किंग स्थल के रूप में चयनित किया गया है। मगरदही घाट पर (ट्रांसफार्मर के पास) ड्रॉप गेट रहेगा जिसके पार (घाट की ओर) वाहन का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। केवल ठेला को जाने की अनुमति है। यह व्यवस्था दिनांक 20.11.2020- 03 बजे अपराह्न से 6 बजे अपराह्न तक और 21.11.2020- 03 बजे पूर्वाहन से 8 बजे पूर्वाहन तक के लिए की गई है।
