जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा सुरक्षित छठ पूजा को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। छठ पूजा 2020 के अवसर पर छठ व्रती और श्रद्धालु अपनी सुरक्षा को लेकर यह पर्व घरों में मनाए, यदि घाटों पर जा रहे हैं तो मास्क लगाकर ही जाने एवं सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने। बैरिकेडिंग को पार न करने और खतरनाक घाटों की ओर या गहरे पानी में न जाने। घाटों के संबंध में प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर दिए जाने वाली सूचनाओं को ध्यान से सुनने और पालन करने। कहीं भी आतिशबाजी न करने। घाटों पर सफाई का विशेष ध्यान रखने। किसी प्रकार की समस्या होने पर अधिकृत दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी से संपर्क करने। घाटों पर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को साथ लेकर न जाने। निर्धारित मार्गों/पार्किंग/ट्रैफिक प्लान का पालन करने। बिजली के तारों और उपकरणों से दूर रहने की अपील की गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
